Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा निर्देश; झारखंड सरकार को तत्काल यह कदम उठाने को कहा

Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar

Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar

Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar: झारखंड के गिरिडीह में पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध के बीच अब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बड़ा निर्देश जारी किया है| केंद्र सरकार का यह निर्देश जैन समुदाय के पक्ष में है| जिसके मुताबिक, सम्मेद शिखर पर पर्यटन गतिविधि नहीं होगी| केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कहा है कि, वह इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाये और यह सुनिक्षित किया जाए कि सम्मेद शिखर या उसके आस-पास शराब, ड्रग्स की बिक्री अथवा सेवन न होने पाए| इसके अलावा स्थल की पवित्रता और शांति को किसी भी रूप में भंग करने वाले कार्यों पर भी प्रतिबंध निश्चित किया जाए|

यह पढ़ें- तीर्थ स्थल को बचाने के लिए जैन मुनि का बड़ा त्याग; प्राण न्योछावर किए, सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाने के विरोध में थे

केंद्र सरकार ने कहा कि हम सम्मेद शिखर (Jain Teerth Sammed Shikhar) की पवित्रता और उसके महत्व को स्वीकार करते हैं और इस ओर अपनी प्रतिबद्धता को लगातार दोहराते हैं| बतादें कि, केंद्र सरकार ने 2019 में इस संबंध में जारी अपनी अधिसूचना पर भी रोक लगा दी है साथ ही एक निगरानी समिति भी बनाई है| केंद्र सरकार ने राज्य को निर्देश दिया है कि इस समिति में जैन समुदाय के दो और स्थानीय जनजातीय समुदाय के एक सदस्य को स्थायी रूप से शामिल किया जाए। ताकि उक्त संबंध में प्रभावकारी निगरानी हो सके|

Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar
Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar
Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar
Central Government On Jain Teerth Sammed Shikhar

सत्यपाल जैन रहे मीटिंग में शामिल

भारत के एडिशनल सॉलीसिटर जनरल सत्यपाल जैन समेत जैन समुदाय के कई प्रबुद्ध लोगों ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के साथ नई दिल्ली में इस संदर्भ में हुई बैठक में भाग लिया था। मामले पर विस्तार से चर्चा हुई और मंत्री की ओर से इसे आपसी सहमति से तुरंत हल कर दिया गया। सत्यपाल जैन ने बताया कि इस संदर्भ में केंद्र सरकार वीरवार देर शाम तक नई अधिसूचना जारी कर सकती है।

सड़कों पर उतरे जैन समुदाय के लोग

बतादें कि, सम्मेद शिखर (Jain Teerth Sammed Shikhar) को टूरिस्ट प्लेस घोषित किए जाने पर भारी विरोध पैदा हो गया था| जैन मुनियों के साथ-साथ समुदाय के लोगों में भयंकर आक्रोश था| समुदाय के लोग जगह-जगह सड़क पर उतारकर प्रदर्शन (Sammed Shikhar Protest) कर रहे थे| दरअसल, सम्मेद शिखर जैन समुदाय का सर्वोच्च तीर्थ स्थल है और इसीलिए समुदाय के लोग इसकी पवित्रता से जरा सा भी समझौता नहीं करने वाले|

प्रदर्शन अभी शांत नहीं होगा- कैलाश जैन

हालांकि, केंद्र सरकार के इस निर्देश के बावजूद जैन समुदाय अपना प्रदर्शन बंद नहीं करेगा| शिखर बचाओ संघर्ष समिति (चंडीगढ़) के संयोजक कैलाश जैन का कहना है कि, केंद्र सरकार ने जो किया है उसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं लेकिन जैन समाज की मांग शिखर को पवित्र स्थल घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी करने और झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल के संबध में जारी की गई अधिसूचना को वापिस लेने की है| इसलिए जबतक हमारी ये मांग पूरी नहीं होती है तबतक हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे| कैलाश जैन ने बताया कि, शुक्रवार को चंडीगढ़ में होने वाला विरोध प्रदर्शन बरकरार रखा जाएगा| 

रिपोर्ट- साजन शर्मा