Central Cabinet Decisions On Rabi Crops MSP: रबी की फसलों पर MSP में इतनी बढ़त, ये है नई कीमत की पूरी लिस्ट

किसानों पर केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: रबी की फसलों पर MSP में इतनी बढ़त, यहां देखिए नई कीमत की पूरी लिस्ट

Central Cabinet Decisions On Rabi Crops MSP

Central Cabinet Decisions On Rabi Crops MSP

Central Cabinet Decisions On Rabi Crops MSP : पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की एक अहम बैठक में किसानों से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है| केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को खुश करने की कोशिश की है|

दरअसल, कैबिनेट बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न रबी(सर्दी) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज इसकी जानकारी दी| मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में 2023-24 के लिए 6 रबी फसलों की MSP को बढ़ा दिया गया है|

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मसूर की फसल पर सबसे ज्यादा MSP बढ़ाई गई है| मसूर की फसल में सीधा 500 रूपए प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है| इसके अलावा सरसों पर MSP में 400 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है| वहीं इसी प्रकार रबी की मुख्य फसल गेहूं में 110, जौ में 100, चने में 105 और सॉफ्ट फ्लावर की फसल पर 209 रूपए की बढ़त की गई है|

देखें नई कीमत की पूरी लिस्ट

Central Cabinet Decisions On Rabi Crops MSP
Central Cabinet Decisions On Rabi Crops MSP

ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय में वृद्धि को लेकर प्रयासरत है और किसानों की आय पहले से अब सुधरी भी है| सरकार उनकी फसलों पर अच्छे दाम दे रही है| ठाकुर ने कहा कि एमएसपी बढाए जाने से किसानों को फसल के दाम तो अच्छे मिलते ही हैं वहीं अगर किसानों को बुवाई के समय बढ़ी एमएसपी की जानकारी दे दी जाए तो उनका मनोबल भी बढ़ता है|

VIDEO