Center Ministers- केंद्र के नए मंत्रियों में मंत्रालय बंटे; अश्विनी वैष्णव बने सूचना प्रसारण मंत्री, शिवराज चौहान कृषि मंत्री, मनोहर लाल को 2 मंत्रालय

केंद्र के नए मंत्रियों में मंत्रालय बंटे; अश्विनी वैष्णव बने सूचना प्रसारण मंत्री, शिवराज चौहान कृषि मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को 2 बड़े मंत्रालय

Center Ministers Portfolios Allocation 2024 List News Update

Center Ministers Portfolios Allocation 2024 List News Update

Center Ministers Portfolios: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मंत्रियों में मंत्रालय बांट दिए गए हैं। गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय के मंत्रियों को नहीं बदला गया है। अमित शाह ही फिर से देश के गृह और सहकारिता मंत्री होंगे। इसी प्रकार राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री होंगे। इसी के साथ सड़क-परिवहन मंत्रालय भी एक बार फिर नितिन गडकरी को ही दिया गया है। नितिन गडकरी फिर से सड़क-परिवहन मंत्री बने हैं। गडकरी के साथ अजय टमटा और हर्ष मल्होत्रा को राज्य सड़क-परिवहन मंत्री बनाया गया है।

वहीं बीजेपी संगठन से सरकार में आए जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय और साथ में रसायन-उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। ज्ञात रहे कि, नड्डा 2014 वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल चुके हैं। इसके अलावा पिछली सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम रहे कि, यह मंत्रालय पहले अनुराग ठाकुर के पास था। जो इस बार मंत्री नहीं बनाए गए हैं। बता दें कि, अश्विनी वैष्णव के पास सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ रेल मंत्रालय भी रहेगा। इसके अलावा पीयूष गोयल को फिर से वही मंत्रालय मिला है। पीयूष गोयल वाणिज्य-उद्योग मंत्री बने रहेंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम-संचार/नॉर्थ ईस्ट विकास मंत्रालय देखेंगे।

इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान फिर से शिक्षा मंत्री, सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्री, गजेंद्र शेखावत संस्कृति-पर्यटन मंत्री, किरण रिजुजू संसदीय मंत्री और भूपेन्द्र यादव वन और पर्यावरण मंत्री होंगे। इसी तरह मनसुख मांडविया को श्रम और खेल मंत्रालय के साथ युवा-खेल मंत्रालय भी दिया गया है। मनसुख मांडविया पहले स्वास्थ्य मंत्री थे। वहीं हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम मंत्रालय की ज़िम्मेदारी रहेगी। इसी प्रकार सर्बानंद सोनोवाल को शिपिंग और पोर्ट मंत्री बनाया गया है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय दिया गया है। वहीं गिरिराज सिंह को वस्त्र मंत्रालय और प्रह्लाद जोशी को खाद्य मंत्रालय मिला है। इसी प्रकार अन्नपूर्णा देवी को महिला-बाल विकास मंत्री बनाया गया है। यह मंत्रालय पहले स्मृति ईरानी के पास था।

शिवराज चौहान कृषि मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को 2 बड़े मंत्रालय

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अलावा साथ में ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। इसी प्रकार हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को 2 बड़े मंत्रालय मिले हैं। मनोहर लाल को शहरी आवास और विकास मंत्रालय दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय भी मिला है। शहरी आवास और विकास मंत्रालय में मनोहर लाल के साथ तोखन साहू शहरी विकास राज्यमंत्री होंगे। जबकि ऊर्जा मंत्रालय में श्री पद नाईक को राज्य ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। शहरी आवास और विकास मंत्रालय पिछली बार मंत्रालय हरदीप पुरी के पास था।,

इसके अलावा बिहार से मंत्री बने चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है। वहीं बिहार से जीतन राम मांझी को लघु उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा जेडीयू से मंत्री बने ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य-पशु और डेयरी मंत्रालय दिया गया है। वहीं टीडीपी से मंत्री बने राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के रवनीत सिंह बिट्टू रेल राज्य मंत्री होंगे। जबकि कर्नाटक से मंत्री बने और पूर्व सीएम एचडी कुमारसामी को भारी उद्योग और स्टील मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं मंत्री वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार जी किशन रेडी को कोयला-खदान मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा जुएल ओरांव को आदिवासी मंत्रालय दिया गया है।

विस्तार से देखिए, सभी मंत्री और उनके मंत्रालय

PM Modi Portfolios 2024
PM Modi Portfolios 2024

 

क्लिक करें- Center Ministers Portfolios