CBSE 12th Result 2022 Declared: यहां आसानी से फटाफट चेक करें अपना परिणाम, जानिए चंडीगढ़, पंचकूला सहित देश में कहां कितने परसेंट स्टूडेंट्स पास?

CBSE 12th Result 2022 Declared: यहां आसानी से फटाफट चेक करें अपना परिणाम, जानिए चंडीगढ़, पंचकूला सहित देश में कहां कितने परसेंट स्टूडेंट्स पास?

CBSE 12th Result 2022 Declared

CBSE 12th Result 2022 Declared

CBSE 12th Result 2022 Declared : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE ने आज शुक्रवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है| बोर्ड के मुताबिक, सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा (2022) में कुल 14,35,366 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था| जिनमें से 13,30,662 स्टूडेंट्स पास हो पाए हैं यानि कुल 92.71 % स्टूडेंट्स पास हुए हैं|

लड़कियों ने बाजी मारी, लड़के फिर फिसड्डी ...

बोर्ड ने बताया कि, इस बार (CBSE 12th Result 2022 Declared) भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़के फिर फिसड्डी रह गए हैं| बोर्ड के अनुसार, देशभर में कुल 94.54% प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं, जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 91.25% रहा है|

चंडीगढ़, पंचकूला में कितने परसेंट स्टूडेंट्स पास?

वहीं, बात अगर चंडीगढ़ (CBSE Chandigarh 12th Result 2022) और हरियाणा के पंचकूला (CBSE Panchkula 12th Result 2022) की करें तो जहां चंडीगढ़ में कुल 95.98% स्टूडेंट्स पास हुए हैं तो वहीं पंचकूला में कुल 94.08% स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है| इसी प्रकार देश की विभिन्न जगहों पर क्या परिणाम रहा| आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं|

CBSE 12th Result 2022 Declared
CBSE 12th Result 2022 Declared
CBSE 12th Result 2022 Declared
CBSE 12th Result 2022 Declared

सीबीएसई परिणाम कैसे करें चेक ...

सीबीएसई द्वारा जारी किया गया 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम (CBSE 12th Result 2022 Declared) चेक करना बेहद आसान है| आप इसे आसानी से फटाफट चेक कर सकते हैं| बतादें कि, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर आप परिणाम चेक कर पाएंगे| जब आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे तो आपके सामने जो डिस्प्ले खुलेगी| उसमें आपको तमाम विकल्प दिए होंगे| जिनमें से एक विकल्प होगा परिणाम का|

इस विकल्प पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपके सामने अब जो डिस्प्ले खुलेगी| वहां पर आपको परिणाम चेक करने को कहा जाएगा| यहां पर आपसे आपका रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर मांगा जाएगा| यह सब जब आप भर देंगे और सब्मिट कर देंगे तो आपका परिणाम आपके सामने होगा| अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।