सीबीआई ने तीन लाख रु. की कथित घूसखोरी में दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सीबीआई ने तीन लाख रु. की कथित घूसखोरी में दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

CBI Arrests Two Private Persons

CBI Arrests Two Private Persons

चंडीगढ़। CBI Arrests Two Private Persons: सीबीआई ने तीन लाख रु. की कथित घूसखोरी में दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने तीन लाख रु. की कथित घूसखोरी में दो निजी व्यक्तियों (मध्यस्थों) को  गिरफ्तार किया हे ।बताया जाता हे की 

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस के एक सिपाही एवं  दो निजी व्यक्तियों के विरुद्ध  दिनाँक 31.07.2023 को मामला दर्ज किया जिसमें रिश्वत की माँग का आरोप है। आगे यह आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल द्वारा जांच किए गए एक मामले में शिकायतकर्ता का नाम नहीं जोड़ने के बदले में मध्यस्थों (निजी व्यक्तियों) के माध्यम से लोकसेवक ने अनुचित लाभ की मांग की।

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं  लोक सेवक की ओर से तीन लाख रु. की रिश्वत स्वीकार करने के दौरान निजी व्यक्ति को पकड़ा। दूसरे निजी व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। लोकसेवक, निजी व्यक्ति आदि सहित आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।          

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश, चंडीगढ़ की अदालत में  आज पेश किया जा रहा है।

यह पढ़ें:

खौफनाक! वो सवारी लेकर निकला और मर्डर हो गया; चंडीगढ़ के टैक्सी ड्राइवर के साथ यह कैसी वारदात? गले पर कट का निशान

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा की चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता

आई फ्लू: संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई की तैयारी, देखें क्या किए इंतजाम