Catering Truck Hits Parked IndiGo

कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: कैटरिंग गाड़ी ने खड़े विमान को मारी टक्कर, इंजन को भारी नुकसान

undefined

Catering Truck Hits Parked IndiGo

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। कैटरिंग सर्विस की एक गाड़ी ने खड़े विमान को टक्कर मार दी, जिससे विमान के इंजन को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब 9:35 बजे हुई। उस समय IndiGo का Airbus A320 विमान तय पार्किंग स्थान पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक एक एसयूवी जैसी कैटरिंग गाड़ी वहां पहुंची और विमान के दाहिने इंजन के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन को काफी क्षति पहुंची है।

घटना की सूचना मिलते ही एयरलाइन के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और विमान को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इंजन को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसके चलते विमान को कुछ दिनों के लिए सेवा से बाहर रखा जा सकता है।

वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैटरिंग गाड़ी के ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा थकान की वजह से हुआ या चालक नशे में था। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।