किन्तु, परन्तु नहीं जनता अब ट्रिपल इंजन की सरकार चाहती है: उमेश भाटी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

किन्तु, परन्तु नहीं जनता अब ट्रिपल इंजन की सरकार चाहती है: उमेश भाटी

People now want a Triple Engine Government

People now want a Triple Engine Government

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: People now want a Triple Engine Government: बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश भाटी ने कहा है कि फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में भाजपा के सभी मेयर कैंडिडेट  रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रहे है। हरियाणा की इतिहास में पहली बार वोटिंग के जरिए जनता अपना मेयर चुनेगी।  फरीदाबाद भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी जी करीब 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगी।  वहीं फरीदाबाद में 46 के 46 भाजपा के पार्षद जीतकर नगर निगम पहुंचने वाले है। उसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि जनता अब विकास चाहती है। किन्तु , परन्तु नहीं चाहती । जनता ट्रिपल इंजन की सरकार चाहती है। 

गौरतलब है कि उमेश भाटी भाजपा पार्षद कैंडिडेटों के कई चुनाव प्रचार में जा रहे है। तिगांव विधानसभा के कई भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे है। उनके कार्यालय पर  सभी वार्ड से बीजेपी के प्रत्याशी आशीर्वाद लेने पहुंचे रहे हैं । उमेश भाटी ने एडवांस में सभी को जीत की बधाई दी और  मिठाई खिलाकर जीत का आशीर्वाद दिया |

भाटी जी ने कहा कि दिल्ली के बाद हरियाणा के बाद बिहार का नंबर आने वाला है। भाजपा देश की जनता का  परिवार बन चुका है जिस पर सभी अपना भविष्य देख रहे है।