वाह री किस्मत, तेरा गजब खेला; कबाब लेने निकला था बस ड्राइवर, 10 करोड़ का मालिक बना दिया
 
                        Bus Driver 10 Crore Lottery in UK
Bus Driver 10 Crore Lottery: पैसों के लिए इंसान दिन-रात टेंशन लेता है। सोचता रहता है कि आखिर कैसे पैसे कमाए जाएं। पैसों के खातिर वह मेहनत से भी पीछे नहीं हटता। लेकिन अगर बिना किसी टेंशन और मेहनत के हाथ में पैसे आ जाएं और वो भी करोड़ों में तो। चौंकिए मत। इसे ही किस्मत कहते हैं और जब यह चमकती है तो बिना मेहनत के इंसान को रंक से राजा बना डालती है। इंसान खाकपति से करोड़पति हो जाता है। ब्रिटेन में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ है। शख्स की किस्मत अचानक ऐसी बुलंद हुई है कि वह हक्का-बक्का है।
कबाब खरीदने निकला था, 10 करोड़ का मालिक बन गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का नाम स्टीव गुडविन है और वह करीब 51 साल का है। स्टीव पेशे से एक बस ड्राइवर है। स्टीव गुडविन अपने घर से निकलकर एक दुकान पर चिकन कबाब लेने गया हुआ था। जब वह चिकन की दुकान पर पहुंचा तो इस दौरान कबाब बनने में समय लगता देख उसने पास की एक दुकान में जाकर यूं ही लॉटरी की एक टिकट खरीद ली। थोड़ी देर बाद पता चला कि, स्टीव गुडविन ने जो लॉटरी ली है उसका नंबर लकी ड्रॉ में निकल गया है और उस लॉटरी नंबर पर 1 मिलियन पाउंड ( करीब 10 करोड़ 25 लाख रुपये) का इनाम है। बतादें कि, इसी तरह से स्टीव गुडविन कुछ ही क्षणों में लगभग 10 करोड़ का मालिक बन गया।
फिलहाल, अब स्टीव गुडविन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि, उसके पास इतनी बड़ी रकम कैसे आ गई है। जिसे वह शायद कभी नहीं कमा सकता था। इसलिए स्टीव गुडविन की आंखों में आंसू भी हैं। स्टीव गुडविन का कहना है कि, वह इन पैसों का उपयोग अपनी और अपने परिवार की लाइफस्टाइल को सुधारने में करेगा। स्टीव का कहना है कि, वह नया घर लेगा। परिवार के साथ घूमने निकलेगा। उसका जो भी कर्ज है उसे चुकाएगा। हालांकि, स्टीव ने कहा कि वह काम करना भी जारी रखेगा। हां पर अब उसे रिटायरमेंट की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का ब्लड चेहरे पर लगा रहीं महिलाएं; आखिर ऐसा क्यों? राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                