मां स्नेहलता का अंतिम संस्कार, नम आंखों के साथ हाथ जोड़ें दिखीं माधुरी दीक्षित

मां स्नेहलता का अंतिम संस्कार, नम आंखों के साथ हाथ जोड़ें दिखीं माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit Mother Funeral

Madhuri Dixit Mother Funeral

नई दिल्ली। Madhuri Dixit Mother Funeral: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक तरह जहां जाने-माने एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ। तो वहीं आज रविवार की सुबह माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित के निधन की खबर सामने आई। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। वहीं शाम होते-होते अंतिम संस्कार हुआ, जिसमे कुछ तमाम हस्ती शामिल हुई।

नम आंखों से माधुरी ने मां को दी विदाई / Madhuri bid farewell to her mother with moist eyes

मां की अंतिम यात्रा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने और छोटे बेटे रयान के साथ नजर आईं। उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी ने उनकी कार को घेरा। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर पैपराजी आगे बढ़ गईं। उनका अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ। एक्ट्रेस के चेहरे पर मां को खो देने का साफ गम नजर आ रहा है। बता दें, स्नेहलता दीक्षित पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं, वह बीमार चल रही थीं। मां के निधन से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा है। उनका पूरा परिवार इस समय काफी दुखी है।

माधुरी की मां के अंतिम यात्रा में शामिल / Attended Madhuri's mother's funeral

माधुरी दीक्षित की अंतिम यात्रा में प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा स्पॉट हुए। इन्होंने ही माधुरी की आखिरी फिल्म 'माजा मां' को प्रोड्यूस्ड किया था। इनके अलावा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी एक्ट्रेस के इस दुख में शामिल हुए।

एक्ट्रेस के करियर में मां का था बड़ा योगदान / Mother had a big contribution in the career of the actress

माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती समय में उनकी मां ने काफी साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। माधुरी के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया। माधुरी कई मौकों पर अपनी मां के बारे में बात करती नजर आती थी।

यह पढ़ें:

एक्टर सतीश कौशिक के बाद अब माधुरी दीक्षित के घर मातम; पूरी खबर पढ़िए

सतीश कौशिक मौत मामले में बड़ा खुलासा:दिल्ली पुलिस ने 20 लोगों की लिस्ट बनाई !

मौत से पहले ये थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, 'मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो...',