Bollywood Famous Songs Based On Moon

Bollywood Songs On Moon: बॉलीवुड के वो सदाबहार गाने जो आज भी चांद को देख कर गुनगुनाए जाते है, देखें ज़रा आप भी इनकी एक झलक

Bollywood Famous Songs Based On Moon

Bollywood Famous Songs Based On Moon

Bollywood Songs On Moon: चांद की खूबसूरती को हमेशा से औरत के साथ तुलना में रखे गया है। चांद है इतना खूबसूरत ग्रह जिसके लिए दुनिया ने हमेशा से बहुत से प्रयत्न किए है, जिसके साथ वे चांद पर कदम रखने में कामयाब भी हुए है। अब आपको तो पता ही है ISRO द्वारा भेजा गया 'चंद्रयान 3' 23 अगस्त (आज शाम को) चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। ये पल यह हर भारतीय के लिए गर्व का वाला होगा। वहीं, चांद पर जाना हर इंसान का अपना ख्वाब है और चांद के लिए तो प्यार बॉलीवुड में भी दीखता है क्योंकि फिल्मो में गानों में भी चांद की तारीफ हुई है। बॉलीवुड के ऐसे गाने जो कि सदाबहार है और उन गीतों को आज भी हर कोई गुनगुनाता है। हम आपको भी इन गानों के मध्यम से चांद पर लेकर चलते है। ज़रा एक झलक आप भी देखें इन चांद से प्यारे गानों को जो बॉलीवुड के फेमस गाने बन गए।

चांद छुपा बादल में
बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना चांद छुपा बादल में आज भी काफी फेमस है। यह फिल्म साल 1999 में आई थी। इस गाने के दौरान सलमान और ऐश्वर्या का रोमांस दिखाया गया है।

चांद सी महबूबा हो मेरी
साल 1965 में आई फिल्म 'हिमालय की गोद में' 'चांद सी महबूबा' गाना फिल्माया गया था। इस फिल्म में एक्टर मनोज कुमार और माला सिन्हा लीड रोल में थे।

गली में आज चांद निकला
अलका याग्निक की खूबसूरत आवाज में बना गाना 'गली में आज चांद निकला' आज भी हर किसी को याद है। यह गाना 'जख्म' फिल्म है। इसे पूजा भट्ट पर फिल्माया गया था।

ये चांद सा रोशन चेहरा
'कश्मीर की कली' फिल्म का यह गाना आज भी खूब फेमस है। किसी भी फंक्शन में ये गाना जरूर सुनने को मिलता है। यह फिल्म साल 1964 में रिलीज हुई थी।

चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम
'चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम' 1977 में आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का गाना है। लोग आज भी रोमांस के लिए इस गाने को गाते हैं। आपने भी इस गाने को कभी न कभी तो गुनगुनाया ही होगा।