बोकारो की दीपाली रिया बनीं 'मिस यूनिवर्स झारखंड-2026'; गोमिया में जश्न का माहौल

बोकारो की दीपाली रिया बनीं 'मिस यूनिवर्स झारखंड-2026'; गोमिया में जश्न का माहौल

Bokaro Dipali Riya Crowned Miss Universe Jharkhand 2026

Bokaro's Dipali Riya Crowned 'Miss Universe Jharkhand 2026

ललपनिया (बोकारो)। Bokaro Girl Deepali Riya Becomes Miss Universe Jharkhand 2026 झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की बेटी दीपाली रिया ने मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

रिया के पिता मनोज कुमार शर्मा गोमिया स्थित एलआईसी कार्यालय में शाखा प्रबंधक हैं, जबकि उनकी मां सुधा शर्मा गृहिणी हैं। रिया ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने पिछले एक वर्ष से लगातार कड़ी मेहनत की। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी की।

प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन रिया ने सभी को पीछे छोड़ते हुए न केवल मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज जीता, बल्कि मिस रैंप वॉक, मिस पर्सनल इंटरव्यू और मिस बेस्ट स्माइल जैसे खिताब भी अपने नाम किए।

रिया की इस सफलता से गोमिया समेत पूरे बोकारो जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।