BJP district executive meeting: भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होगा, प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्‍स
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होगा, प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्‍स

BJP district executive meeting

BJP district executive meeting

 विदिशा में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के रूप मनाने जा रही है, जिसको लेकर भाजपा संगठन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन इस बार भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने जा रही है। बीजेपी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन से 2 अक्‍टूबर महात्‍मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रुप में मनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों से समाज और विभिन्न वर्गों से जुड़ कर उनकी समस्याओं का समाधान खोजेंगे। सेवा पखवाडे के तहत केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाएगी। इसी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी।

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक के दौरान प्रदेश से पदाधिकारी लता वानखेड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश टंडन, शैलेंद्र भदोरिया, तोरण सिंह दांगी, श्याम सुंदर शर्मा सहित जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

पूरी खबर पढ़ें - भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होगा, प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्‍स