BJP Star Campaigners For Jalandhar By-Election Punjab News Latest

जालंधर उपचुनाव में आएगी केंद्रीय मंत्रियों की फौज; BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी भी शामिल, पंजाब से कई नेता

BJP Star Campaigners

BJP Star Campaigners For Jalandhar By-Election

BJP Star Campaigners For Jalandhar By-Election: पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सबकी अपने स्तर पर पूरी तैयारी है। पार्टियों की तरफ से चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की टीम भी बना दी गई है। बीजेपी ने जालंधर उपचुनाव के लिए 40 नेताओं को अपना प्रचारक बनाया है। जिनमें अनुराग ठाकुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पूरी और स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्रियों की फौज भी है।

इसके अलावा सिंगर और सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य जगहों से भी कई बड़े और नामी नेता जालंधर उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचेंगे। वहीं प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रभारी विजय रुपाणी, कैप्टन अमरिंदर, सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल सहित पंजाब के और कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

पूरी लिस्ट देखिए

BJP Star Campaigners For Jalandhar By-Election
BJP Star Campaigners For Jalandhar By-Election

बता दें कि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव 10 मई 2023 को होना है और परिणाम 13 मई को जारी होगा। बीजेपी ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते 10 अप्रैल को ही अटवाल की बीजेपी में नई-नई जॉइनिंग हुई है। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल में थे। इंदर इकबाल सिंह अटवाल पूर्व में लुधियाना जिले में विधायक रह चुके हैं।

वहीं कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए करमजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। करमजीत कौर चौधरी, संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं। संतोख सिंह चौधरी जालंधर लोकसभा सीट पर सांसद थे। लेकिन कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उनका अचानक निधन हो गया। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। यानि यह सीट पहले कांग्रेस के पास ही थी। इसलिए पार्टी इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस की तैयारी तेजी से चल रही है।

इधर आम आदमी पार्टी ने भी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नई जॉइनिंग को तरजीह दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपना कैंडिडेट बनाया है। सुशील कुमार रिंकू हाल ही में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे थे।