JP Nadda Panchkula Road Show| पंचकूला में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो लाइव, CM मनोहर और प्रदेश अध्यक्ष सैनी साथ मौजूद

पंचकूला में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो LIVE; CM मनोहर और प्रदेश अध्यक्ष सैनी समेत पार्टी के कई सीनियर नेता साथ मौजूद

BJP National President JP Nadda Road Show in Panchkula LIVE

JP Nadda Panchkula Road Show: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जहां इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला में एक बड़ा रोड शो कर रहे हैं। जेपी नड्डा के साथ इस रोड शो में सीएम मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता समेत बीजेपी के तमाम सीनियर नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। जेपी नड्डा के रोड शो में लोगों की भी भारी भीड़ उमड़ी हुई है। नड्डा और सीएम मनोहर लाल हाथ हिलाकर सबका अभिवादन कर रहे हैं। बता दें कि, जेपी नड्डा के इस रोड शो की शुरुवात सैक्टर-2 से हुई है और यह रोड शो बेल्ला विस्टा चौक पर जाकर खत्म होगा।  

 

 

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा