भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

fh4677m8_bjp_625x300_31_May_26

BJP Minority Morcha Rajasthan's New Executive

Rajasthan News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की. नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, प्रशिक्षण, आईटी, कार्यक्रम क्रियान्वयन और प्रवक्ता सहित विभिन्न दायित्वों पर कुल 71 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कौन-कौन बने प्रदेश उपाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में बांसवाड़ा के इकबाल पठान, जयपुर देहात दक्षिण के सरदार रणधीर सिंह, कोटा के निजामुद्दीन बबलू, पाली के जहीर मकरानी, ब्यावर के संजीव भटेवड़ा और दौसा के जावेद खान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जयपुर उत्तर के जंगबहादुर पठान, बीकानेर शहर के मोहम्मद सज्जान अब्बासी और खैरथल-तिजारा के अयूब खान को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

BJP

BJP

प्रदेश मंत्री पद पर किन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश मंत्री पद पर जयपुर शहर के प्रफुल्ल जैन, अजमेर के इंजीनियर साकिर खान, सवाई माधोपुर की मेहनाज पटेल, भीलवाड़ा के मोहम्मद आसिफ, धौलपुर के जाहिद कुरैशी, प्रतापगढ़ के अनीश खान, जोधपुर शहर के अब्दुल रशीद और बारां के डॉ. अरमान मलिक को स्थान मिला है.

Latest and Breaking News on NDTV

कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न विभागों के लिए भी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. मीडिया, सोशल मीडिया, नीति एवं शोध, प्रशिक्षण, आईटी, मन की बात, कार्यक्रम क्रियान्वयन और योजना प्रचार-प्रसार जैसे विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं.

प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

घोषित सूची में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उदयपुर के इकराम रशीद कुरैशी, अजमेर शहर के मुनिसफ अली, श्रीगंगानगर के सज्जान अली चौपदार, सीकर के आसिफ खान, पाली के यासीन छीपा, चित्तौड़गढ़ की सिम्मी खान, भरतपुर के युसुफ खान, भीलवाड़ा के इरफान शेख और बालोतरा के शमीम खान सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है. पार्टी संगठन का मानना है कि नई टीम आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी.