भाजपा ने दीपक उनियाल को बनाया शहीद भगत सिंह जिला का महामंत्री

भाजपा ने दीपक उनियाल को बनाया शहीद भगत सिंह जिला का महामंत्री

भाजपा ने दीपक उनियाल को बनाया शहीद भगत सिंह जिला का महामंत्री

भाजपा ने दीपक उनियाल को बनाया शहीद भगत सिंह जिला का महामंत्री

 चंडीगढ़ 2 सितंबर .
भारतीय जनता पार्टी के शहीद भगत सिंह जिला के जिला अध्यक्ष सतिन्दर  सिंह सिद्धू ने प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की मंजूरी से तथा  जिला प्रभारी तजिंदर  सिंह सरा से  सलाह मशवरा के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक उनियाल को शहीद भगत सिंह का  जिला महासचिव बनाया है जबकि नजमा और आदित्य सागर राजभर को जिले के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। इसी प्रकार जिले के वार्ड नंबर 14 के मंडल अध्यक्ष के रूप में जसविंदर सिंह काला वैदवान की नियुक्ति की गई है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि इन नियुक्तियों से जिले में  भाजपा के कार्य को गति मिलेगी तथा पार्टी के कार्य मे तेजी आएगी। 
सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभायेंगे।