BJP leader's video viral
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Viral News: भाजपा नेता के भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल, देखें क्या सच क्या झूठ

BJP leader's video viral

BJP leader's video viral

BJP leader's video viral- मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का नोटों की गडिडयों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो के साथ भाजपा पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा नेताओं का भ्रष्टाचार जारी है।

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में जो व्यक्ति पैसे लेते नजर आ रहा है, उसे आगर मालवा जिले के कारण भाजपा मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, अगर मालवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल का पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है, आवेदक अजय नायक ने आरोप लगाया है कि मंडल अध्यक्ष ने इनकी पत्नी की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए यह राशि ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी पुष्टि आईएएनएस नहीं करता है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पांच-पांच सौ रुपये की गड्डी लिए हुए दिखाया गया है, जिसे भाजपा नेता बताया गया है।

बताया गया है कि अजय नायक की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण से बचाने के लिए भाजपा नेता ने रकम मांगी थी। रकम के लेनदेन पर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था।

 

यह पढ़ें: बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने के मामले में कई अधिकारी हुए निलंबित