भाजपा नेता संजय टंडन की चंडीगढ़ प्रदेश एससी मोर्चा की नव गठित टीम से हुई संगठनात्मक चर्चा, लोकसभा चुनाव संबंधी रणनीति बारे मार्गदर्शन

भाजपा नेता संजय टंडन की चंडीगढ़ प्रदेश एससी मोर्चा की नव गठित टीम से हुई संगठनात्मक चर्चा, लोकसभा चुनाव संबंधी रणनीति बारे मार्गदर्शन

Chandigarh Pradesh SC Morcha

Chandigarh Pradesh SC Morcha

चंडीगढ़: Chandigarh Pradesh SC Morcha: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन से आज उनके सेक्टर-18, आवास पर चंडीगढ़ प्रदेश एससी मोर्चा की नव गठित टीम ने मुलाकात की। समूची टीम चंडीगढ़ भाजपा राज्य एससी मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंची। संजय टंडन ने सभी पदाधिकारियों से विस्तृत रूप से संगठनात्मक चर्चा की। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी रणनीति बारे टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर मार्गदर्शन किया। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने चंडीगढ़ प्रदेश एससी मोर्चा की समूची टीम को अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों तक पहुंच कर मजबूत पकड़ बनाने के निर्देश दिए, ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी की पहले से बड़ी जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों तक विभिन्न माध्यमों के जरिए केंद्र व प्रदेश की जन-कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी पहुंचाने बारे कहा। 

इस बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष अमित खेरवाल, महासचिव संजय टांक, उपाध्यक्ष रवि आदिवाल, मोंटी मलिक, विक्की शेरा, रविंद्र लाहोर, कप्तान सिंह भाटिया, सचिव सोनिया दुग्गल, रवि, कुमार आदिवाल, गुरदेव, बलदेव भारती, सुनील बागड़ी, प्रवक्ता नरेश टांक और राजिंदर मकवाना व सोशल मीडिया सह-संयोजक रोहित टांक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह पढ़ें:

भाजपा नेता संजय टंडन ने श्मशान घाट में बुजुर्गों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई दो व्हीलचेयर, रेड क्रॉस के सहयोग से शमशान घाट प्रबंधक को सौंपी

रिजर्व बैंक लोकपाल कार्यालय, चंडीगढ़ ने दिनांक 27 फरवरी 2024 को आरबीआई चंडीगढ़ में सरकारी अधिकारियों के साथ आमने-सामने बातचीत की

चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार ने पद ग्रहण किया; 4 मार्च को सीनियर डिप्टी-डिप्टी मेयर का चुनाव कराएंगे, नामांकन आज से शुरू