भाजपा नेता संजय टंडन ने `मन की बात' सुनकर ``चलो गांव की ओर'' अभियान का शंखनाद किया, दस वर्षों की उपलब्धियों बारे जन-जन को जागरूक करने की बात कही

भाजपा नेता संजय टंडन ने `मन की बात' सुनकर ``चलो गांव की ओर'' अभियान का शंखनाद किया, दस वर्षों की उपलब्धियों बारे जन-जन को जागरूक करने की बात कही

Chalo Gaon Ki Oor

Chalo Gaon Ki Oor

चंडीगढ़। Chalo Gaon Ki Oor: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के `मन की बात' कार्यक्रम को बूथ नंबर-163, वार्ड नंबर-18 में बूथ अध्यक्ष आरके आनंद के साथ रामेश्वर ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रमुख के आवास पर सुना। इसके बाद उन्होंने ``चलो गांव की ओर'' अभियान की शुरूआत की। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य सदस्यों से घर-घर का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों के उपलब्धियां बारे जन-जन को जागरूक करने को कहा है। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों की भावना को अच्छी तरह जानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने नारी सशक्तिकरण के उदाहरण देकर खतरनाक रसायनों से कृषि क्षेत्र के बचाव बारे प्राकृतिक खेती करने वाली महिलाओं से बातचीत की। साथ ही जल संरक्षण पर ध्यान आकृष्ट कराया और डिजिटल गैजेट्स की मदद से प्रकृति व वन्य जीवों के साथ तालमेल बारे जानकारी दी। 

Chalo Gaon Ki Oor

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा एंटरप्रेन्योर वन्य जीव संरक्षण व इको टूरिज्म के लिए नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। इस दिशा में ऐसा ड्रोन तैयार किया गया है, जो जल जीव और वन्य जीवों का आमजन से संतुलन बनने में प्रभावी मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सीसीटीवी समेत अन्य गजेट्स के इस्तेमाल से जीवन की सरलता के उदाहरण दिए। पशुपालन व अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने बारे कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसहर जाति के उत्थान की बात से `सबका साथ सबका विकास' के पथ को सर्वोपरि बताया। उन्होंने स्वास्थ्य और भाषा संरक्षण पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। 

द नेशनल कंटेंट क्रिएटर अवार्ड्स की घोषणा: 

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रतिभावान लोगों/युवाओं के लिए `नेशनल क्रिएटर अवार्ड' की शुरूआत की गई है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों में उन चेंज मेकर्स को सम्मानित करने की तैयारी है, जो सामाजिक परिवर्तन की प्रभावी आवाज बनने के लिए नवीन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह कांटेस्ट MYGOV एप पर चल रहा है और प्रधानमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर को इससे जुड़ने का आग्रह किया है। साथ ही ऐसे जानकारों को नॉमिनेट करने बारे कहा है। 

Chalo Gaon Ki Oor

मेरा पहला वोट देश के लिए: 

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिनों चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए `मेरा पहला वोट देश के लिए' अभियान बारे जानकारी दी। उन्होंने इसके जरिए फर्स्ट टाइम वोटर से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की चुनावी भागीदारी से नतीजे देश हित में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से कहा कि उनके पास 18 वर्ष का होने पर 18वीं लोकसभा के लिए वोट करने का मौका है। उन्होंने इनफ्लूएंसर्स को भी अभियान में बढ़-चढ़ कर शामिल होने और फर्स्ट टाइम वोटर को मोटिवेट करने की अपील की। 

#MANNKIBAAT से सोशल मीडिया से बताएं उपलब्धियां 

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि मार्च में आचार संहिता लगने से अगले 3 महीने `मन की बात' कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। लेकिन `मन की बात' के 111वें एपिसोड के शुभ अंक से कार्यक्रम की शुरूआत होने तक देशवासी सामाजिक उपलब्धियों और देश की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर #MANNKIBAAT से अपलोड करें। 

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के दौरान भाजपा नेता संजय टंडन के साथ मंडल अध्यक्ष साहिल आनंद, मंडल महामंत्री विशाल एवं कमल, जिला महामंत्री ललित, नरिंदर सिंह रिंकू संयोजक, रविंदर रावत और अन्य निवासी भी मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिल्कुल बेमेल व अनैतिक गठबंधन

निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना का दूसरा चरण

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सफल आयोजन, जल परमात्मा का वरदान है, हमें इस अमृत की संभाल करनी है