BJP Leader Commits Suicide With Family: बीजेपी नेता का खौफनाक कदम; परिवार सहित आत्महत्या की
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

BJP नेता का खौफनाक कदम; परिवार सहित आत्महत्या की, पत्नी और दो बेटों के साथ खाया जहर, मरने से पहले बयां किया अपना दर्द

BJP Leader Commits Suicide With Family

BJP Leader Commits Suicide With Family

BJP Leader Commits Suicide With Family: बीजेपी के एक नेता ने अपने पूरे परिवार के साथ मौत को गले लगा लिया। दरअसल, यह सनसनीखेज घटना मध्य प्रदेश के विदिशा में हुई। यहां पर बीजेपी नेता संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी और अपने दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बीजेपी नेता संजीव मिश्रा के इस खौफनाक कदम से उनके रिश्तेदारों और जानकारों में हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद पुलिस चारों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मरने से पहले बयां किया अपना दर्द

बताते हैं कि, मरने से पहले बीजेपी नेता संजीव मिश्रा सुसाइड नोट के रूप में सोशल मीडिया पर कुछ लिखकर गए हैं। संजीव मिश्रा ने बताया है कि, वह अपने बेटों के चलते परिवार सहित जान दे रहे हैं। उनके दोनों बेटों को लाइलाज बीमारी हैं और वह चाहकर भी अपने दोनों बेटों को नहीं बचा सकते। इसलिए वह परिवार सहित मौत को गले लगा ले रहे हैं। उन्हें किसी से कोई शिकवा नहीं है, बस भगवान किसी को भी ऐसी बीमारी न दे।

विदिशा में संजीव मिश्रा का नाम था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजीव मिश्रा विदिशा में स्थानीय स्तर के नेता थे। मिश्रा विदिशा नगर परिषद में बीजेपी के टिकट पर पार्षद रह चुके थे और वर्तमान समय में वह बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष पद पर थे।

यह पढ़ें- PM मोदी की परीक्षा पे चर्चा LIVE देखें; बोर्ड परीक्षार्थियों से बोले- आप तो मेरी परीक्षा ले रहे हैं...