BJP killing democracy by canceling Rahul Gandhi membership Former Union Minister Anand Sharma
BREAKING
भारत के इंटेलिजेंस चीफ का कार्यकाल बढ़ाया गया; केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन दिया, ये लगातार दूसरी बार, देखें अधिसूचना अब सिविल जज बनने के लिए 3 साल की कानूनी प्रैक्टिस जरूरी; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लॉ ग्रेजुएट्स सीधी भर्ती नहीं पा सकेंगे अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ हर्जाने का केस ठोका; Hera Pheri 3 को लेकर बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला? भारत की रेंज में है पूरा पाकिस्तान; किसी भी जगह को निशाना बनाया जा सकता, पाक भले ही सेना मुख्यालय कहीं भी ले जाए, सेना का बयान पाकिस्तानी सेना के 64 सैनिक-अधिकारी मारे गए; जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ढेर, 90 से ज्यादा घायल भी हुए

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा: पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा

BJP killing democracy by canceling Rahul Gandhi membership Former Union Minister Anand Sharma

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा: पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा

शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा शिमला पहुंचे। शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज यहां ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर आनंद शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है और राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के निर्णय से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह भी किया। आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया। आनंद शर्मा ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निचली अदालत का निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस निर्णय के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।