BJP In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election: यूपी के पूर्व मंत्री को पंजाब में अहम जिम्मेदारी

यूपी के पूर्व मंत्री को पंजाब में अहम जिम्मेदारी; भाजपा हाईकमान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी लगाया, असम फतेह करा दिया था

 BJP In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election

BJP In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election

BJP In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election: पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां इस जुगत में हैं कि यह सीट उनके पास आ जाए. सीट हासिल करने के लिए भाजपा भी पूरा जोर लगा रही है। भाजपा हाईकमान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के अब प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। हाईकमान ने यूपी के पूर्व जल-शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र सिंह की नियुक्ति की है।

 BJP In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election
 BJP In-Charge For Jalandhar Lok Sabha By-Election

 

महेंद्र सिंह ने भाजपा को असम फतेह करा दिया था

बतादें कि, महेंद्र सिंह भाजपा के विभिन्न संगठनों में कई अहम पदों पर रहे हैं। इस समय उनके पास भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और असम भाजपा के प्रभारी का प्रभार भी है। साथ ही महेंद्र सिंह 2012 से लगातार उत्तर प्रदेश में एमएलसी के नेता हैं। असम 2016 विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत का श्रेय महेंद्र सिंह को दिया जाता है। महेंद्र सिंह के असम में प्रभारी रहते भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ असम में जीती थी। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में भी सिंह ने बतौर प्रभारी अहम जिम्मेदारी संभाली थी और भाजपा को फायदा हुआ था।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव 10 मई को

हाल ही में चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ जालंधर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी थी कि, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव और सभी उपचुनाव एक ही डेट में होंगे और एक ही दिन परिणाम जारी होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव और सभी उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। जबकि 13 मई को परिणाम की घोषणा होगी।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस का प्रभारी कौन?

कांग्रेस ने हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। बतादें कि,  जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस के ही खाते में थी। कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी इस सीट से सांसद थे। कांग्रेस किसी भी हालत में जालंधर सीट अपने कब्जे से बाहर नहीं जाने देना चाहती है। मालूम रहे कि, संतोख सिंह चौधरी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल थे और इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई थी। चौधरी 76 साल के थे।

यह भी पढ़ें- पंचकूला के आसमां रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी, VIDEO; तेज लपटों के साथ भयंकर काले धुंए का गुबार फैला, मौके पर मचा हड़कंप