BJP declared 112 candidates for Odisha Assembly
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

भाजपा ने ओडिशा विधानसभा के लिए घोषित किये 112 प्रत्याशी, देखें पूरी सूची

BJP declared 112 candidates for Odisha Assembly

BJP declared 112 candidates for Odisha Assembly

BJP declared 112 candidates for Odisha Assembly- नयी दिल्लीI भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने 112 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां राज्य विधानसभा की कुल 147 सीटों में से 112 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में 23 सीटें जीतीं थीं जिनमें से 20 सीटें इस सूची में शामिल हैं। पार्टी ने तीन सीटों पर अपने नये चेहरे उतारें हैं। वर्ष 2020 में बालासोर से निर्वाचित मदनमोहन दत्ता का निधन हो जाने के बाद उपचुनाव में यहां से बीजू जनता दल ने जीत हासिल की थी। भाजपा ने इस बार यहां से दिवंंगत श्री दत्ता के पुत्र मानस कुमार दत्ता को पुन: टिकट दिया है।

इसी प्रकार से धामनगर (सु.) से श्री विष्णुचरण सेठी की जगह श्री सूर्यबंशी सूरज को, ब्रह्मगिरी से ललितेन्दु विद्याधर महापात्र की जगह श्रीमती उपासना महापात्र को तथा मल्कानगिरी (सु.) से नरसिंह मड़कामी की जगह आदित्य माढ़ी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा ने अपनी तीन सीटों रायरंगपुर, नीलगिरी एवं बंग्रीपोसी के लिए नाम घोषित नहीं किये हैं जबकि 17 सीटों पर पुराने नामों को ही पुन: मौका दिया गया है। इस सूची में आठ महिलाएं हैं। भाजपा को 35 सीटों के लिए उम्मीदवार तय करना बाकी रह गया है।