BJP cut Sunny Deol's ticket from Gurdaspur, played bet on Dinesh Singh alias Babbu, announced others too
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

भाजपा ने गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिनेश सिंह उर्फ बब्बू पर खेला दांव, अन्य  भी किए घोषित

BJP

BJP cut Sunny Deol's ticket from Gurdaspur, played bet on Dinesh Singh alias Babbu, announced others

अर्थ प्रकाश नेटवर्क 
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। इस सीट से दिनेश सिंह उर्फ बब्बू का मैदान में उतारा है। जालंधर से आप के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट मिला है। यह पहली बार है जब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।  इसके अलावा अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंसराज हंस और पटियाला से परनीत कौर को मैदान में उतारा है।

 ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने कटक सीट से बीजेडी से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा गया है।

गौरतलब है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9, चौथी में 15, 5वीं में 111, छठी और 7वीं में 2-2 नाम घोषित किए गए हैं।