BJP candidate from Chhindwara Vivek Bunty Saahu filed nomination in the presence of veterans
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

छिंदवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने दिग्गजों की मौजूदगी में भरा नामांकन

BJP candidate from Chhindwara Vivek Bunty Saahu filed nomination in the presence of veterans

BJP candidate from Chhindwara Vivek Bunty Saahu filed nomination in the presence of veterans

BJP candidate from Chhindwara Vivek Bunty Saahu filed nomination in the presence of veterans- छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित लोकसभा सीटों में से एक छिंदवाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने बुधवार को पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कई आरोप लगाए।

छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। नकुलनाथ ने मंगलवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने शक्ति-प्रदर्शन के साथ पर्चा भरा। उनकी रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन भरते समय मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रह्लाद पटेल भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थिति थे।

इस मौके पर आयोजित जनसभा में सीएम यादव ने कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के लोग यहां कुंडली मारकर बैठे हुए हैं, पहले पिता सांसद और अब बेटे को चुनाव लड़ा रहे हैं। बीते साढ़े चार दशक में आखिर उन्होंने क्या किया यह छिंदवाड़ा की जनता जानती है।

कमलनाथ ने मंगलवार को स्थानीय लोगों से भावनात्मक अपील की थी और कहा था कि उन्होंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा के विकास में लगा दी और परिवार को भी नहीं देखा। इस पर मुख्यमंत्री ने तंज कसा और कहा कि छिंदवाड़ा की जनता सच जानती है।