Birmingham 2022 Commonwealth Games: बर्मिंघम में हरियाणवी खिलाडिय़ों ने कर दिया कमाल, हरियाणा सरकार ने कर दी बल्ले बल्ले

Birmingham 2022 Commonwealth Games: बर्मिंघम में हरियाणवी खिलाडिय़ों ने कर दिया कमाल, हरियाणा सरकार ने कर दी बल्ले बल्ले

Birmingham 2022 Commonwealth Games: बर्मिंघम में हरियाणवी खिलाडिय़ों ने कर दिया कमाल

Birmingham 2022 Commonwealth Games: बर्मिंघम में हरियाणवी खिलाडिय़ों ने कर दिया कमाल, हरियाणा सरकार न

हरियाणा ने अब तक जीते 17 मेडल
हॉकी टीम में हरियाणा की सर्वाधिक आठ खिलाड़ी
स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ करोड़ देगी सरकार

चंडीगढ़, 8 अगस्त। Birmingham 2022 Commonwealth Games: बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। अभी तक देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रांज मेडल शामिल हैं। देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें से 17 खिलाडिय़ों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडिय़ों को दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए बधाई दी है।

पंघाल और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका

राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघाल और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका है तो साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल किया है। अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में ब्रॉंज जीता है। 
सागर अहलावत ने बॉक्सिंग में सिल्वर और जैसमिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में ब्रॉंज जीता है। संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रॉंज मेडल जीता है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है। टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 8 महिलाएं हरियाणा की हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने इस बार ल_ गाड दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के धाकड़ खिलाडिय़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि म्हारे पहलवानों का डंका पूरे विश्व में बजता है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, रजत पदक के लिए 75 लाख रुपए और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए देगी। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को साढ़े सात लाख रुपए मिलेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 
भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत 
और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते

इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 4 रजत और 7 कांस्य पदक जीते( लगभग 33 फीसदी)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश परचम पूरे विश्व में फहराया- मुख्यमंत्री

आने वाले वक्त में और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे हमारे खिलाड़ी- मुख्यमंत्री


22 स्वर्ण पदकों में से 9 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते (लगभग 41 फीसदी)

इन 22 स्वर्ण पदकों में से 4 Gold टीम इवेंट के हैं,यानी व्यक्तिगत गोल्ड की बात करें तो हरियाणा के खिलाड़ियों ने 18 में से 9 गोल्ड मेडल (50 फ़ीसदी) जीते हैं

इसी तरह हरियाणा के खिलाड़ियों ने 16 में से 4 सिल्वर पदक जीते( 25 फीसदी)


23 कांस्य पदकों में से 7 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते

जिनमें व्यक्तिगत पदकों की बात करें तो 20 कांस्य पदकों में से 6 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते (लगभग 30 फीसदी)