पिठापुरम में पंछी दाना-पानी केंद्र उद्घाटित 
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पिठापुरम में पंछी दाना-पानी केंद्र उद्घाटित 

Bird feeding center

Bird feeding center

( बोम्मा रेड्डी एसएन )

काकीनाड़ा : Bird feeding center: ( आंध्रा प्रदेश) पिठापुरम में श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नौवें पीठाधिपति डाॅ.  उमर अली शाह जी ने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षी शीतल केंद्र में पक्षियों के भोजन के लिए कई प्रकार के अनाज और ताजे पानी की व्यवस्था की गई है।

     पिछले दिनों  पिठापुरम स्थित श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के नये आश्रम परिसर में वे उमर अली शाह ग्रामीण विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में बर्ड चिलिंग सेंटर का  उद्घाटन कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सूरज की गर्मी बढ रही  है, उमर अली शाह ग्रामीण विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में  दोनों तेलुगु राज्यों में कई छाछ और स्वच्छ जल केंद्र स्थापित किए जाएगें।  

  इस अवसर पर पीठम के केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ. पिंगली आनंद कुमार, श्री एन टी वी प्रसाद वर्मा, श्रीलंकलपल्ली अशोक, पीठम की कानूनी सलाहकार श्रीमती मंजुला, पीठम समिति के सदस्य श्री रेका प्रकाश, श्री चिरला वेंकट रेड्डी और बड़ी संख्या में ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।