बिहार विधान परिषद में भाजपा-जदयू की ताकत बढ़ी, 10 नए सदस्यों ने ली शपथ

BJP-JD(U) strength increases in Bihar Legislative

BJP-JD(U) strength increases in Bihar Legislative

पटना। BJP-JD(U) strength increases in Bihar Legislative, बिहार विधान परिषद में भाजपा (BJP) एवं जदयू (JDU) और मजबूत हो गई है। सदन में दोनों दल का संख्या बल बढ़ गया।

भाजपा के सदस्यों की संख्या अब 25 हो गई। विधान परिषद के उपभवन सभागार में बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित सभी 10 सदस्यों के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई।

पवन सिंह समेत भाजपा के चार एमएलसी ने ली शपथ 

भाजपा के अनिल ठाकुर, पावर स्‍टार पवन सिंह, संजय प्रकाश एवं शीला पंडित ने शपथ ली। जदयू की ओर से ललन प्रसाद, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार, भारती मेहता एवं शिवरानी देवी को शपथ दि‍लाई गई। 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने भी शपथ ली।  राजद के सुनील कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सीएम समेत कई गणमान्‍य रहे उपस्‍थि‍त 

इससे पहले अधिसूचना विधान परिषद के प्रभारी सचिव शंकर कुमार ने पढ़ी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में गणमान्‍य उपस्‍थि‍त रहे। 

इनमें विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंच पर उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त कई अन्य मंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। शपथ ग्रहण को लेकर काफी गहमागहमी रही। 

शपथ के बाद विधान परिषद में दलवार संख्या

  • भाजपा : 25
  • जदयू : 21
  • राजद : 15
  • कांग्रेस : 2
  • राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) : 1
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) : 1
  • हम : 1
  • भाकपा (CPI) : 1
  • माकपा (CPI-M) : 1
  • निर्दलीय : 7