मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला; कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरह किया लहूलुहान, जमीनी विवाद को लेकर निकाली रंजिश

Actor Pankaj Tripathi Brother Attacked With Axe Over Land Dispute in Bihar

Actor Pankaj Tripathi Brother Attacked With Axe Over Land Dispute in Bihar

Pankaj Tripathi Brother Attack: मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में जानलेवा हमला हुआ है। बिहार के गोपालगंज में कुल्हाड़ी से कई वार कर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया। हमले के बाद खून से लथपथ हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बिजेंद्र नाथ की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है और इलाज लगातार जारी है। वहीं इस घटना से क्षेत्र से हड़कंप मच गया है। हमले की सूचना मुंबई में रह रहे पंकज त्रिपाठी को दे दी गई है।

आरोपी हमलावर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी हमलावर के गिरफ्तार होने की भी खबर है। बताया जाता है कि जिस आरोपी ने हमला किया वह बिजेंद्र नाथ के इलाके का ही है और पास में ही रहता है। आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया। जब पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया। जिससे बिजेंद्र नाथ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

जमीनी विवाद को लेकर निकाली रंजिश

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ पर जानलेवा हमला जमीनी विवाद में चल रही रंजिश को लेकर किया गया। बताया जाता है कि पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ गांव में साधारण किसान की जिंदगी जीते हैं और अपने भाई के स्‍टारडम से दूर हैं। हालांकि पंकज त्रिपाठी का अपने गांव और उनके घर अक्सर आना-जाना रहता है। पंकज त्रिपाठी भी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। जिससे वह अपने गांव और बिहार आते रहते हैं। फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर जांच और कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें-

मारा गया 1.25 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश; यूपी में मोस्ट वांटेड लल्लन सिंह STF एनकाउंटर में ढेर, कई हत्याओं का था आरोपी