UP STF Encounter: मारा गया 1.25 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश; यूपी में मोस्ट वांटेड लल्लन सिंह STF एनकाउंटर में ढेर

मारा गया 1.25 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश; यूपी में मोस्ट वांटेड लल्लन सिंह STF एनकाउंटर में ढेर, कई हत्याओं का था आरोपी

UP STF Killed Notorious Criminal Lallan Singh In Encounter Saharanpur

UP STF Killed Notorious Criminal Lallan Singh In Encounter Saharanpur

UP STF Encounter: यूपी में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ़) ने 1.25 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश लल्लन सिंह उर्फ ललन को एनकाउंटर में मार गिराया। सोमवार सुबह सहारनपुर में एसटीएफ़ की ललन के साथ मुठभेड़ हुई और इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। एसटीएफ़ की घेराबंदी को तोड़ते हुए ललन बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। बचकर निकलने के चलते उसने एसटीएफ़ जवानों पर फायरिंग की। जिसके बाद STF की जवाबी कार्रवाई में उसे गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई।

मोस्ट वांटेड था लल्लन सिंह, बिहार से ताल्लुक

बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाला कुख्यात बदमाश लल्लन सिंह लगातार पुलिस का मोस्ट वांटेड बना हुआ था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी। ललन ने इतना आतंक मचाया की उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 1.25 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। इसी बीच आज वह एसटीएफ़ के साथ एनकाउंटर ढेर कर दिया गया। बताया जाता है कि ललन सिंह पर यूपी, बिहार में दो दरोगा की हत्या करने समेत अन्य कई हत्याओं में शामिल रहने का आरोप था। इसके अलावा उस पर कैश लूट, डकैती समेत अन्य संगीन आपराधिक मामले भी दर्ज थे। वह लोगों के बीच दहशत का पर्याय बना हुआ था।

एनकाउंटर के बाद पिस्टल और स्टेन गन जब्त की

मारे गए लल्लन सिंह के पास से एसटीएफ़ ने एक पिस्टल और स्टेन गन जब्त की है। जिससे वह फायरिंग कर रहा था। इसके अलावा उसके पास से एक पिट्टू बैग मिला है। फिलहाल एसटीएफ़ ने लल्लन सिंह का शव मोर्चरी में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी सख्त निर्देशों के चलते लगातार पुलिस एनकाउंटर का दौर जारी है। अब तक एनकाउंटर में कई कुख्यात अपराधी मारे जा चुके हैं। इनमें कई बड़े नाम हैं, जिन्होंने सालों तक यूपी-बिहार को दहशत के साये में रखा।

हरियाणा में भी एनकाउंटर

हरियाणा में पुलिस ने बदमाश मार गिराया; एनकाउंटर में एक हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी, हत्या करने की फिराक में घूम रहा था