जालंधर-गोंडा स्लिपर बस में लगी भीषण आग, 80 यात्रियों की जान बची, सामान जलकर राख
Massive fire breaks out in Jalandhar-Gonda sleeper bus
लुधियाना। Massive fire breaks out in Jalandhar-Gonda sleeper bus, जालंधर से गोंडा (यूपी) जा रही स्लिपर बस में रविवार की सुबह 11.30 बजे अचानक आग लग गई। बस चालक ने आग को देखते ही बस को अमृतसर-पानीपत नेशनल हाइवे के एक साइड में लगा दिया।
तुरंत बस में सवार 80 यात्रियों को बाहर निकाल लिया। संयोग से कोई यात्री इस हादसे में घायल नहीं हुआ है। लेकिन बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।
दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बस में यात्रा कर रहे वसीम ने बताया कि यह बस जालंधर से गोंडा जा रही थी।
अचानक लगी आग
वह लुधियाना के शेरपुर चौक से बस के आगे बैठा था, पीछे की तरफ एक बोरी रखी गई। अचानक उसमें आग लगी है। उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, बस को साइड पर रोक सबसे पहले यात्री जान बचाने के लिए बाहर निकल पड़े।
इस दौरान सभी का सामान अंदर छूट गया। उसका बैग भी आग में जलकर खाक हो गया है, जिसमें लगभग 30 हजार रुपये व अन्य सामान था। वसीम ने बताया कि बस में 80 लोग बैठे थे, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सभी का सामान जल गया है।
उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम खन्ना स्वाति टिवाणा मौके पर पहुंची। प्रशासन यात्रियों की लिस्ट तैयार कर रहा है। ताकी यात्रियों को आगे भेजा जा सके।