लुधियाना में भाजपा को मिला अत्याधुनिक कार्यालय, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया उद्घाटन
BJP gets state-of-the-art office in Ludhiana
लुधियाना। BJP gets state-of-the-art office in Ludhiana, भारतीय जनता पार्टी की ओर से मॉडल टाउन डी ब्लॉक में 1100 गज में बनाया गया आधुनिक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया।
चार मंजिला की इस भव्य इमारत में पार्टी के पदाधिकारियों के लिए शानदार ऑफिस बने हैं। इसके अलावा यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, कार्यकर्ताओं के मीटिंग और सम्मेलन के लिए हॉल बनाया गया है।
पदाधिकारियों के प्रवास पर रहने पर यहां बेडरूम के अलावा वाई-फाई सुविधा सहित कार्यालय में पार्क और पार्किंग की भी शानदार व्यवस्था है। इसके अलावा पदाधिकारी के यहां ठहरने पर उनके खान-पान के लिए रसोई घर भी बनाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यालय के उद्घाटन से बहुत खुश हैं।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस कार्यालय के जरिए पार्टी अपनी गतिविधियों को और तेजी से आगे बढ़ा सकेगी और यह कार्यालय ऐतिहासिक साबित होगा।