पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया काबू

पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया काबू

Police arrested a smuggler

Police arrested a smuggler

पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 14.08 ग्राम हेरोइन बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। थाना मलोया पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान पंजाब के जिला मानसा के रहने वाले हरजीत सिंह और कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग अलग कुल 14.08 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार की टीम में शामिल एसआई पंजाब सिंह 19 जून को लगभग 9.25 मिनट पर अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ 

एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस डीएमसी स्थित वाटर वर्कस के नजदीक पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों को रोककर पूछताछ के दौरान उनकी तलाशी ली तो पुलिस को आरोपी हरजीत सिंह के कब्जे 6.55 ग्राम हेरोइन और आरोपी कृष्ण के कब्जे से 7.33 ग्राम कुल मिलाकर 14.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी हरजीत सिंह को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जबकि आरोपी कृष्ण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।