अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कलाग्राम में हुआ भव्य आयोजन, योग के जरिए स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

A grand event was held at Kalagram on International Yoga Day

A grand event was held at Kalagram on International Yoga Day

 चंडीगढ़। A grand event was held at Kalagram on International Yoga Day, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलाग्राम, मनीमाजरा में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC), पटियाला द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रही, जिसके तहत लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सुबह आयोजित कार्यक्रम में समर वर्कशॉप के स्टूडेंट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कलाकारों तथा योग प्रेमियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्रों में हिस्सा लिया। पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर राजेश बक्शी, प्रभारी, कलाग्राम, चंडीगढ़ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों ने भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। सफल आयोजन के लिए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की गई।

योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का एक सकारात्मक संदेश देते हुए सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।