हरियाणा में पुलिस ने बदमाश मार गिराया; एनकाउंटर में एक हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी, हत्या करने की फिराक में घूम रहा था
Sonipat Police Encounter Criminal Shot Dead In Haryana
Sonipat Encounter: हरियाणा के सोनीपत में सोमवार सुबह एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश ने भागने की कोशिश की। जहां इस दौरान हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान गन्नौर क्षेत्र के अटायल गांव के गोपाल (45) के रूप में हुई है। मृतक का शव खानपुर सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं और आगामी बनती कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
एनकाउंटर में एक हेड कॉन्स्टेबल को गोली लगी
सोनीपत के गांव खूबडू के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में एक हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी है। जिसकी पहचान देवेंद्र के तौर पर हुई है। देवेंद्र के हाथ में गोली लगने से उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए खानपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एनकाउंटर की इस बड़ी कार्रवाई के बाद सोनीपत कमिश्नर ममता सिंह और अन्य आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। मुठभेड़ को लेकर गंभीरता से जांच और कार्रवाई की जा रही है।
पैरोल पर आकर फ़रारी काट रहा था गोपाल
मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए बदमाश गोपाल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी मांगने, फायरिंग समेत अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज थे। उसे हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भी हो चुकी थी। वह करीब 70 दिन पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था। लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। फ़रारी के दौरान वह इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश में था। बताया जाता है कि आरोपी किसी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। सोमवार सुबह सीक्रेट इनपुट मिलने पर पुलिस ने गोपाल की घेराबंदी की।
यह भी पढ़ें-