Train Passed Over Old Man: बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, लेकिन ये करिश्मा कैसे हो गया? आंखों देखिए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन; लेकिन ये करिश्मा कैसे हो गया? आंखों देखिए

Train Passed Over Old Man Video Viral

Bihar Train Passed Over Old Man Video Viral

Train Passed Over Old Man Video Viral: कुदरत का भी खेल अजब है। वो अगर आपको जिंदा रखना चाहता है तो आप मरने की किसी भी परिस्थिति में हों लेकिन मरेंगे नहीं और बिलकुल सुरक्षित रहेंगे। बिहार में इसकी एक जीती-जागती तस्वीर देखने को मिली है। यहां गया जिले में एक बुजुर्ग के ऊपर से पूरी ट्रेन धड़धड़ाती हुई गुजर गई। लेकिन आप इस बात से चौंक जाएंगे कि बुजुर्ग को कुछ नहीं हुआ। यहां तक कि बुजुर्ग को एक खरोंच भी नहीं आई। जबकि आसपास मौजूद लोगों में बुजुर्ग को लेकर अफरा-तफरा मची हुई थी।

बतादें कि, जैसे ही पूरी ट्रेन गुजर गई तो बुजुर्ग अपनी लाठी के सहारे बड़े आराम से उठा और आगे चल दिया। यह सब देख आसपास के लोग भी हैरान थे। लोगों ने बड़े आश्चर्य के साथ बुजुर्ग से बस इतना ही कहा कि, कि बाबा तुम्हारा नया जन्म हो गया है। इधर अब बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जो कि खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग भी दंग हैं।

रेलवे ट्रैक पर आ कैसे गया बुजुर्ग

आपको बतादें कि, बुजुर्ग जिस ट्रेन के नीचे फंसा वो एक मालगाड़ी थी। बताया जा रहा है कि, मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर पहले से ही खड़ी हुई थी। लोगों को मनाही थी कि वो मालगाड़ी के नीचे से निकलकर न जाएं। क्योंकि मालगाड़ी किसी भी वक्त चल सकती है। लेकिन बुजुर्ग ने इस चेतावनी को अनसुना कर दिया और वह शार्टकट लेने के चक्कर में मालगाड़ी के नीचे घुसकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। पर बुजुर्ग जैसे ही मालगाड़ी के नीचे घुसा और ट्रैक पार करने लगा वो इसी बीच अचानक से मालगाड़ी चल पड़ी।

बुजुर्ग ने दिखाई सूझबूझ

अब मालगाड़ी चल रही थी और बुजुर्ग उसके नीचे रेलवे ट्रैक पर मौजूद था। जरा सा हिलने-डुलने से बुजुर्ग की पल में जान जा सकती थी। हालांकि, इस बीच बुजुर्ग घबराया नहीं और उसने दिमाग से काम लेते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और वह दुबककर जहां का तहां लेट गया। इस बीच मालगाड़ी आगे लगातार बढ़ते रही और एक-एक कर उसकी सारी बोगियां बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गईं।

VIDEO

 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में होटल कारोबारी का खौफनाक मर्डर; बदमाशों ने सिर-सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारीं, पहले धमकाने आए थे, थोड़ी देर बाद फिर पहुंच गए