आईटी हब बनेगा बिहार: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाली कमान, 'आईटी पॉलिसी-2024' से जगी निवेश की उम्मीद

आईटी हब बनेगा बिहार: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाली कमान, 'आईटी पॉलिसी-2024' से जगी निवेश की उम्मीद

Bihar Set to Become an IT Hub

Bihar Set to Become an IT Hub

पटना। Bihar Set to Become an IT Hub, मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को सूचना प्रावैधिकी विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया। विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नीतीश मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि बिहार को आइटी एवं तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार प्राथमिकता दे रही है। 

आने वाले वर्षों में बिहार तकनीकी नवाचार, डिजिटल सेवाओं एवं आईटी निवेश के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा। बिहार को एक उभरते हुए आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए गंभीरता के साथ कार्य करेगी।

बिहार में निवेश एवं तकनीकी उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सूचना प्रावैधिकी केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि सुशासन, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन एवं सामाजिक परिवर्तन का सशक्त आधार बन चुकी है। वैश्विक स्तर पर तेजी से हो रहे तकनीकी परिवर्तन के अनुरूप बिहार में भी आईटी एवं डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी एवं दूरदर्शी पहल की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बिहार आईटी पॉलिसी-2024 के माध्यम से बिहार में निवेश एवं तकनीकी उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं नवाचार क्षमता से समृद्ध राज्य है तथा आईटी एवं तकनीकी क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध है। 

सरकार का उद्देश्य राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है।