बिहार का दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो: ससुराल के टॉर्चर से तंग आकर रोती हुई लड़की ने पिता से लगाई गुहार, बिहार पुलिस ने लिया संज्ञान
Bihar Police Take Cognizance.
Bihar Viral Video: एक लड़की जो अपना घर परिवार, दोस्त और अपना सब कुछ छोड़कर ससुराल आती है और उसे अपना घर बना लेती है लेकिन जब उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है तो वह अपना दुख किसे सुनाए। वह माता-पिता जो ससुराल को घर करने की सीख देते हैं उनसे भी अपना दुख एक लड़की बताने से कतराती है। अपनी वजह से उन्हें दुख ना हो इसका ध्यान रखती है। कथित तौर पर बिहार वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही हुआ जो आपके दिल और दिमाग को झकझोर देने के लिए काफी है जहां एक लड़की अपने पिता को दुहाई देते हुए दिखती है।
Bihar Viral Video में लड़की इस तरह रोते हुए सुनाई आपबीती
कथित तौर पर बिहार वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी बात की जानकारी दी गई। जहां एक महिला रोती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह कहती है कि पापा हमें बहुत टॉर्चर किया जाता है प्लीज पापा आप क्यों नहीं समझते हैं। कोई इतना कैसे सता सकता है। हमें यह लोग बहुत दुख देते हैं बहुत जुल्म करते हैं हो सके तो हम खुदकुशी करके हम मर जाएंगे पापा। इस वीडियो के साथ भाषा से बिहार का मामला बताया गया है तो वहीं बिहार पुलिस को टैग किया गया।
बिहार पुलिस ने वायरल वीडियो पर क्या दी प्रतिक्रिया
वहीं कथित तौर पर बिहार वायरल वीडियो को देखने के बाद बिहार पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कृप्या संबंधित थाना जिले का नाम स्पष्ट करें।” वही @KarishmaAziz_ x पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन लोगों का कहना है कि लड़की अपने ससुराल वालों से और दहेज के मामले से परेशान है। हालांकि हम इसकी कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं करते हैं लोग पुलिस से कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं और इस मामले की जांच करने के लिए कह रहे हैं।