भेड़िया के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म!

भेड़िया के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म!

Bhediya OTT Release Date

Bhediya OTT Release Date

नई दिल्ली। Bhediya OTT Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन कंटेंट की रीच तेजी से बढ़ी है। जब थिएटर बंद थे तब लोगों के पास फिल्में देखने का माध्यम ऑनलाइन प्लेटफार्म यानी कि ओटीटी ही था।

इस प्लेटफार्म पर फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज और शोज का भी भरपूर आनंद लिया जाता है। जो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती है वह ओटीटी पर भी रिलीज की जा ही है। इसी बीच अब वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' की रिलीज डेट सामने आ रही है। 

21 अप्रैल को होगी रिलीज? (Will be released on April 21?)

कॉमेडी-हॉरर फिल्म भेड़िया पर्दे पर बीते साल  24 नवंबर को रिलीज हुई थी। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस दी थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। ओटीटी दर्शकों का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। डायरेक्टर अमर कौशिक की ये फिल्म 21 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

जियो सिनेमा पर होगी रिलीज (Will be released on Jio Cinema)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी को जियो सिनेमा ऐप पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। 

 

वरुण और कृति की जोड़ी (Varun and Kriti pair)

वरुण धवन और कृति सेनन ने इस फिल्म का जगह-जगह जाकर खूब प्रमोशन किया था। जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म भेड़िया के जरिए दोनों की जोड़ी दूसरी बार साथ नजर आई है। इससे पहले वरुण और कृति साल 2015 में आई शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले में साथ काम कर चुके हैं।

भेड़िया की कहानी (wolf story)

अमर कोशिश के निर्देशन में बनी इस क्रिएचर कॉमेडी फिल्म की कहानी वरुण धवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जो एक भेड़िया के काटने के बाद उनकी आदतें और शरीर भेड़िया के रूप में बदल जाता है। 

यह पढ़ें:

सलमान खान को 30 अप्रैल को मार दूंगा; धमकी देने वाले ने कंट्रोल रूम में ही घुमा दिया फोन, मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप, सुरक्षा जवानों को तैयार रहने के निर्देश

66 साल के 'मिस्टर इंडिया' ने अपने फैंस को वर्कआउट से चौंकाया, देखें कैसे माइनस डिग्री में शर्टलेस होकर कर रहे एक्सरसाइज 

रवीना टंडन की फैन हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! देखी हैं उनकी सभी फिल्में, एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा