Anil Kapoor shirtless workout minus 110 Degree Celsius shocked everyone

66 साल के 'मिस्टर इंडिया' ने अपने फैंस को वर्कआउट से चौंकाया, देखें कैसे माइनस डिग्री में शर्टलेस होकर कर रहे एक्सरसाइज 

Anil Kapoor shirtless workout minus 110 Degree Celsius shocked everyone

Anil Kapoor shirtless workout minus 110 Degree Celsius shocked everyone

Anil Kapoor Work out Video: बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' यानी सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक्टिंग से अलग अपने लुक्स को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में बने रहते है। उन्हें आज भी बॉलीवुड का एवरग्रीन एक्टर कहा जाता है। 66 साल की उम्र में भी वे लुक्स और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते नजर आ जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं और इन फोटोज में वह काफी फिट नज़र आ रहे है।  

वीडियो शेयर करने की वजह
अनिल कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने शर्ट तक नहीं पहनी है। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, "40 में नॉटी होने का टाइम गया। अब ये टाइम 60 में सेक्सी होने का है" हैशटैग फाइटर मोड ऑन।' इस पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने लाल दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं, इस पर रिया कपूर,करण बुलानी और भूमि पेडणेकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है, 'सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए प्लीज।' इसे भी कई लाइक्स मिले है।

कायरोथैरेपी ले रहे अनिल कपूर
आपको बतादें कि इस तस्वीर में आप देख सकते है कि अनिल कपूर ने एक मास्क पहन कर ट्रेडमील पर दौड़ रहे है। दरअसल वह अपनी फैट कम करने और फिट होने के लिए कायरोथैरेपी ले रहे हैं, जिसे कोल्ड थैरेपी भी कहा जाता है। लेकिन इस थैरेपी को प्रोफेशनल एक्सपर्टस की सलाह और उनकी देख-रेख में ही किया जाता है।

अनिल कपूर की फिटनेस देख फैन्स हुए हैरान
अनिल कपूर के इस वर्कआउट वीडियो को देख कर फैन्स हैरान हो गए है और अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दे रहे है। सेलेब्स भी हैरान रह गए हैं। यहां तक कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता से लेकर बेटी रिया कपूर तक ने भी रिएक्ट किया है। अनिल कपूर को यूं कोल्ड थैरेपी वाला वर्कआउट करते देख कपिल शर्मा भी खुद को रोक नहीं सके और कमेंट किया, 'वाह, वाह, मुझे भी करना है।' तब अनिल कपूर ने कपिल से साथ चलने को कहा और लिखा, 'चलो मेरे साथ जुलाई में।'

2024 में आने वाली अनिल की वीडियो 
मालूम हो कि 'फाइटर' को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' भी डायरेक्ट की। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अनिल कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। 'फाइटर' साल 2024 में रिलीज होगी। अनिल कपूर हाल ही वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे, जिसमें उनके नेगेटिव रोल को काफी सराहा गया।