चंडीगढ़ में बड़ी चोरी: बारिश के बीच चोरों ने बोला धावा, पहले कीमती सामान से भरने लगे बोरी, फिर अचानक भारी कैश पर पड़ी नजर और...

चंडीगढ़ में बड़ी चोरी: बारिश के बीच चोरों ने बोला धावा, पहले कीमती सामान से भरने लगे बोरी, फिर अचानक भारी कैश पर पड़ी नजर और...

Big Theft in Ram Darbar Chandigarh

Big Theft in Ram Darbar Chandigarh

Chandigarh News : चंडीगढ़ से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है| बीती रात बारिश के बीच चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है| चोरों ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर धावा बोला और करीब 2 लाख 40 हजार रुपए के कैश पर हाथ साफ करते हुए मौके से फरार हो गए| इधर, जब शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई| जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन करते हुए घटना में आगे की कार्रवाई शुरू की| चोर डिपार्टमेंटल स्टोर के शटर का ताला तोड़ते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं| CCTV कैमरे में कैद चोरों की फुटेज से पुलिस को आगे की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी| फिलहाल, देखना यह होगा पुलिस चोरों को कबतक पकड़ पाती है? मौके पर सीएफएसएल की टीम ने भी जांच की है|

Big Theft in Ram Darbar Chandigarh
Big Theft in Ram Darbar Chandigarh

चंडीगढ़ के राम दरबार की है यह घटना....

बतादें कि, जिस डिपार्टमेंटल स्टोर पर चोरी की घटना घटी है वह चंडीगढ़ के राम दरबार फेज-2 में स्थित है| यह डिपार्टमेंटल स्टोर, रुचि डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से जाना जाता है| रुचि डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक जीरकपुर के रहने वाले पुनीत हैं| पीड़ित पुनीत ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया है कि हर रोज की तरह वह वीरवार रात के समय डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कर घर गए थे। लेकिन हर रोज की तरह वह शुक्रवार को डिपार्टमेंटल स्टोर खुद खोल नहीं पाए क्योंकि चोरों ने पहले से ही डिपार्टमेंटल स्टोर खुला छोड़ रखा था|

पीड़ित पुनीत ने अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोस में ही दूध की डेरी चलाने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी शॉप का शटर आधा उठा हुआ है। जिसके बाद वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो देखा कि डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी हो चुकी थी| स्टोर में लग-अलग 3 गल्लों में रखा 2 लाख 40 हजार रुपए का कैश चोर लेकर फरार हो चुके थे| बताया जाता है कि, चोरों ने डिपार्टमेंटल स्टोर में धावा बोलने पर पहले कीमती सामान पर हाथ साफ किया और उसे बोरी में भरने लगे| लेकिन इसी बीच स्टोर को खंगालते हुए उनकी नजर कैश पर पड़ गई| जिसके बाद कीमती सामान तो उन्होंने वहीं छोड़ दिया और कैश लेकर फरार हो गए|

Big Theft in Ram Darbar Chandigarh
Big Theft in Ram Darbar Chandigarh

रिपोर्ट - रंजीत शम्मी