भारत के चंद्रयान-3 के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी

भारत के चंद्रयान-3 के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी

Chandrayaan 3 Updates

Chandrayaan 3 Updates

Chandrayaan 3 Mission Updates: भारत के चंद्रयान-3 के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसरो ने बताया कि रोवर पर लगे लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण ने स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि की है। इसके अलावा चांद पर एल्युमिनियम (Al) कैल्शियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम, (Ti), मैंगनीज (Mn), सिलिकॉन (Si) और ऑक्सीजन (O) की उपस्थिति का भी पता चला है, जैसा कि हमने पहले से उम्मीद किया था। लेकिन अभी चांद पर हाइड्रोजन (H) की तलाश जारी है।

इसरो ने जारी किया अपडेट

इसरो ने ट्वीट किया, "रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि अपेक्षित था, Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si और O का भी पता चला है। हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है। बता दें कि, एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस) को इसरो ने बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया है।"

यह पढ़ें:

BJP में नए राष्ट्रीय सचिव की नियुक्ति; राष्ट्रीय प्रवक्ता कौन बना? पूरी लिस्ट यहां देखिए

रक्षाबंधन पर मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट; घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती, देखें कितना सस्ता हुआ?

दिल्ली शराब घोटाले में बड़ा एक्शन; ED के असिस्टेंट डायरेक्टर पर CBI का शिकंजा, 5 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप