होली से पहले बड़ा झटका, सिलेंडर के बढे़ दाम, हवाई यात्रा करना भी महंगा...आज 1 मार्च से होंगे कौन से बड़े बदलाव?

होली से पहले बड़ा झटका, सिलेंडर के बढे़ दाम, हवाई यात्रा करना भी महंगा...आज 1 मार्च से होंगे कौन से बड़े बदलाव?

1st March Rules Change

1st March Rules Change

1st March Rules Change: 1 मार्च 2026 से यानी कि आज से कई जरूरी बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा. इन बदलावों में SIM बाइंडिंग से लेकर LPG प्राइस रिव्यू, रेलवे टिकट बुकिंग जैसी कई सारी चीजें शामिल हैं. कुल मिलाकर इनका असर अब सिर्फ आपकी वॉलेट तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि ये मोबाइल फोन, बैंकिंग और ट्रेन ट्रैवल पर भी असर डालेंगे. अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं, गैस सिलेंडर खरीदते हैं, या ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए जानना जरूरी है:-

सिम बाइडिंग नियम- मैसेजिंग ऐप्स से जुड़ा यह बड़ा बदलाव 1 मार्च से लागू हो सकता है. नए SIM बाइंडिंग नियमों के तहत, अब से WhatsApp, Telegram, या Signal जैसे ऐप्स आपके एक्टिव SIM कार्ड से जुड़े रहेंगे. यानी कि अब अगर आप अपने फोन से सिम निकाल देते हैं, तो ये सारे के सारे ऐप्स काम करना बंद कर देंगे. जबकि पहले ऐसा नहीं था. अब तक मोबाइल फोन यूजर्स बिना सिम के भी WhatsApp जैसे दूसरे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर पा रहे थे.

इसके पीछे सरकार का मकसद डिजिटल फ्रॉड को रोकना है. हाल के सालों में SIM स्वैप और नकली रजिस्ट्रेशन के फ्रॉड बढ़ा है  इसलिए बिना एक्टिव SIM के मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो सकता है. इसके साथ ही WhatsApp Web जैसे डेस्कटॉप वर्जन भी हर 6 घंटे में अपने आप ही लॉग आउट हो जाएंगे. 

ट्रेन टिकट बुकिंग- जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक करने के नियम भी 1 मार्च, 2026 से बदल जाएंगे. अब इन्हें बुक कराने के लिए नए Rail One App का इस्तेमाल करना होगा. पुराना UTS (Unreserved Ticketing System) मोबाइल ऐप आज से बंद हो रहा है. ऐसे में पुराने UTS वॉलेट में रखा पैसा नए ऐप में उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन कर ट्रांसफर कर सकते हैं.  

 LPG सिलेंडर की कीमत- 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 28-31 रुपये तक की कटौती की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब इनकी नई कीमत 1740.50 रुपये है. वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हर महीने की पहली तारीख की तरह मार्च की भी पहली तारीख में तेल कंपनियां कुकिंग गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू करती हैं. कीमतें कच्चे तेल की कीमतों और इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर के उतार-चढ़ाव के आधार पर तय की जाती हैं. नए रेट सुबह 6 बजे के आसपास जारी कर दिए जाते हैं. 

बैंकिंग और UPI के नियमों में बदलाव- UPI से जुड़े नियमों के तहत अब बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन के दौरान सिर्फ पिन नहीं, बल्कि बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा, कुछ सरकारी बैंकों में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने के नियमों को बदला गया है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 

किराएदारों और मकान मालिकों के लिए सख्त नियम- 2025-26 के लिए संभावित नए रेंट रेगुलेशन के अनुसार, 1 मार्च से नए एग्रीमेंट में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. इसके तहत रेंट एग्रीमेंट का डिजिटल रजिस्ट्रेशन अब जरूरी होगा. सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर अब ज्यादा से ज्यादा दो महीने का ही किराया लिया जा सकेगा. इसके अलावा, मकान मालिक 24 घंटे पहले नोटिस दिए बिना घर में नहीं आ सकेंगे.