Bhojpuri Artist Raped in Gurugram Hotel| गुरुग्राम के होटल में भोजपुरी आर्टिस्ट का रेप; युवती को काम देने के बहाने बुलाया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गुरुग्राम के होटल में भोजपुरी आर्टिस्ट का रेप; युवती को काम देने के बहाने बुलाया, कमरे में नोच डाला जिस्म, डराया-धमकाया

Bhojpuri Artist Raped in Gurugram Hotel

Bhojpuri Artist Raped in Gurugram Hotel

Bhojpuri Artist Raped in Gurugram Hotel: हरियाणा के गुरुग्राम से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां एक होटल में एक भोजपुरी आर्टिस्ट का जबरन रेप किया किया गया। युवती के विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया जा रहा था। उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। फिलहाल, जैसे-तैसे रेप के इस दलदल से बाहर निकली पीड़ित युवती ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती की FIR गुरुग्राम के उद्योग विहार थाने में दर्ज़ की गई है. आरोपी का नाम महेश पांडे बताया जा रहा है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुरुग्राम पुलिस आरोपी महेश पांडे को दबोचने की पूरी कोशिश कर रही है।

काम देने के बहाने बुलाया, कमरे में नोच डाला जिस्म

मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी महेश पांडे से उसका संपर्क इंस्टाग्राम पर हुआ था। क्योंकि वह भोजपुरी आर्टिस्ट होने के चलते इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपने वीडियो और फोटोज पोस्ट करती रहती है। युवती ने बताया कि आरोपी महेश पांडे जब उसके साथ संपर्क में आया तो उसने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम देने की बात कही और इंटरव्यू देने के लिए गुरुग्राम के होटल में आने को कहा। आरोपी की बातों पर आकर जब वह गुरुग्राम के होटल में पहुंची तो वहां आरोपी ने फर्जी आईडी देकर कमरा बुक करवा रखा था।

युवती ने बताया कि, जब वह कमरे में पहुंची तो महेश पांडे मिला। मिलने के बाद उसने उससे बातचीत शुरू की। इसके बाद महेश ने अचानक शराब पीना शुरू कर दिया। आरोपी महेश के शराब पीने के चलते जब वह होटल से जाने लगी तो इस दौरान महेश ने डरा-धमकाकर उसे रोक लिया और फिर ज़ोर-जबर्दस्ती कर उसका रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

गुरुग्राम के ACP क्राइम वरुण दहिया का कहना है कि, पीड़िता के संबंध में धारा 376, 506 और 34 के तहत उद्योग विहार थाने में FIR दर्ज़ कर ली गई है और जांच चल रही है। वरुण दहिया ने बताया कि, आरोपी महेश पांडे ने इंटरव्यू लेने के लिए पीड़िता से संपंर्क किया। महेश पांडे के बुलावे पर जब पीड़िता होटल पहुंची उसके साथ जोर जबरदस्ती करके रेप किया। दहिया ने कहा कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।