Bhagwant Mann appeal to the people of Punjab

अब भगवंत मान Punjab के लोगों से कर रहे यह अपील, करने को कहा यह काम, देखें आखिर क्या है माजरा?

Bhagwant Mann appeal to the people of Punjab

Bhagwant Mann appeal to the people of Punjab

Bhagwant Mann New CM : पंजाब में आम आदमी पार्टी की विजयी यात्रा में अब भगवंत मान सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं| भगवंत मान का 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे शपथ समारोह होगा| मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ले रहे हैं| मान के शपथ समारोह में दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी मौजूद रहने वाले हैं| वहीं, भगवंत मान ने अपने इस शपथ समारोह में पूरे पंजाब को भी न्योता दिया है| साथ ही पंजाब के लोगों से एक बड़ी अपील भी की है|

यह पढ़ें - अभी जिंदा कर देता हूं... लाश लाओ, मुर्दाघर पहुंच तांत्रिक ने पकड़ ली अजब जिद, फिर जो हुआ...

 

अपील क्या की?

भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा - मैं लोगों से 16 मार्च (शपथ ग्रहण समारोह के लिए) खटकरकलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं। मैं अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि उस दिन पीली पगड़ी पहनें और माताएं-बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। हम उस दिन खटकड़कलां को 'बसंती रंग' में रंगेंगे| इससे पहले भी भगवंत मान ने अपने बयान में कहा था कि उनके शपथ समारोह में पंजाब भर के घरों से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे| भगवंत मान ने कहा कि मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपने बेटे पर भरोसा किया और वोट दिया| पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे पंजाब की सेवा करनी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है|

यह पढ़ें - Video India का: 'जोर लगाके हइशा'... ट्रेन को धक्का लगाकर ले जा रहे यात्री, जरा देखें

2014 में AAP में शामिल हुए थे भगवंत मान  ...

बतादें कि, पहले भगवंत मान Peoples Party of Punjab में हुआ करते थे लेकिन 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और आप में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी में गजब की चमक आ गई| मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने व 2019 में फिर से जीत दर्ज कर लगातार दो बार जीतने का संगरूर में रिकार्ड कायम किया| पर अब वह आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के CM के रूप में अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं|

यह पढ़ें - अजीब बात: इस बच्चे को बखूबी याद है अपना पिछला जन्म, पुनर्जन्म हुआ तो बताने लगा पिछली जिंदगानी

देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|

यह पढ़ें - सेक्स से इंकार करना क्रूरता... हाईकोर्ट की इस गंभीर मामले पर यह विशेष टिप्पणी