Bengal Jhalmuri Seller Bomb Threat: PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को बम से उड़ाने की धमकी; कहा- डर लग रहा

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को बम से उड़ाने की धमकी; कहा- बहुत डर लग रहा, सुरक्षा में हथियारबंद जवान तैनात किए गए

 Bengal Jhalmuri Seller Bomb Threat Who Serve Jhalmuri To PM Modi

Bengal Jhalmuri Seller Bomb Threat Who Serve Jhalmuri To PM Modi

Bengal Jhalmuri Seller Bomb Threat: 'झालमुड़ी'... पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान यह एक शब्द बेहद सुर्खियों में रहा। या यूं कहें की झालमुड़ी ने बीजेपी के लिए बंगाल चुनाव की तस्वीर ही बदल दी। वहीं अब चुनाव के बाद झालमुड़ी की फिर से चर्चा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार करते हुए वहां के जिस स्थानीय दुकानदार से 10 रुपये की झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। अब उस झालमुड़ी दुकानदार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है।

झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साव ने कहा- डर लग रहा

झारग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साव ने बताया है कि उन्हें लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं और जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। धमकी के पीछे विक्रम ने पाकिस्तान और बांग्लादेश का नाम लिया है। विक्रम का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी आए। जिसमें उन्हें हथियार दिखाये गए। वहीं एक फोन बांग्लादेश से आया और पूछा गया कि मैं जिंदा हूं या नहीं। विक्रम ने कहा कई कॉल मैं कट कर रहा हूं, लेकिन कॉल लगातार आते जा रहे हैं। मैं परेशान हो रहा हूं और मुझे बहुत डर लग रहा है।

 Bengal Jhalmuri Seller Bomb Threat Who Serve Jhalmuri To PM Modi

झालमुड़ी वाले की सुरक्षा में हथियारबंद जवान तैनात

झालमुड़ी वाले विक्रम ने बताया कि उन्होंने लगातार धमकी मिलने के बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही जान पर खतरा को देखते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। दुकान और घर के आसपास कैमरे भी लगाए गए हैं। बताया जाता है कि झालमुड़ी विक्रेता विक्रम की दुकान से लेकर घर तक सुरक्षा में हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। विक्रम की दुकान से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जहां विक्रम की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात देखे जा रहे हैं। वहीं विक्रम ने कहा कि मैं पीएम मोदी से भी अपील करता हूं कि मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखा जाये।

Google पर ट्रेंड कर गई थी झालमुड़ी

बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान जब पीएम मोदी ने 10 रुपये की झालमुड़ी खाई तो इस झालमुड़ी की चर्चा पूरे देश में फैल गई। यही नहीं झालमुड़ी ने इंटरनेट पर भी आग लगा दी। Google पर झालमुड़ी को तेजी से सर्च किया जाने लगा। जिसके बाद झालमुड़ी Google पर टॉप ट्रेंड करती दिखी। यानि करोड़ों लोग झालमुड़ी के बारे में गूगल पर जानना चाह रहे थे। इससे पहले झालमुड़ी को कभी इतना नहीं खोजा गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डिश की एक नई पहचान बना दी और इसे पूरे देश हिट कर दिया। बता दें, झारग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने यहां गाड़ी रोककर झालमुड़ी खाई थी।

PM Modi Enjoys JhalMuri Bengal

कैसे बनती है झालमुड़ी?

10-20 रुपये की झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का एक बेहद लोकप्रिय, सस्ता और स्वादिष्ट स्ट्रीट स्नैक फ़ूड है। यह मुख्य रूप से मुरमुरा, सरसों के तेल, बारीक कटी प्याज, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली और तीखे मसालों को मिलाकर बनाई जाती है। झालमुड़ी खाने का एक ऐसा आइटम है जो किफायती तौर से आम आदमी और राहगीरों के लिए झटपट भूख मिटाने का एक बेहतरीन विकल्प है। 10-20 रुपये में मिलने वाली इस झालमुड़ी से बंगाल में लाखों लोगों का रोजगार चल रहा है।

बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार

बीजेपी ने पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाई है, पार्टी ने 294 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया और ममता बनर्जी के हाथों से 15 साल की सत्ता खिसक गई। TMC को 80 सीटों पर सिमटकर संतोष करना पड़ा। वहीं सुवेंदु अधिकारी बंगाल में BJP के पहले CM बने हैं। ये रिकॉर्ड (BJP First CM Bengal) भी उनके नाम जुड़ गया है। ज्ञात रहे कि सुवेंदु अधिकारी साल 2020 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानि TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सुवेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी का आक्रामक लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। वह जुझारू छवि के हैं और जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं।