BBMB Celebrates Independence Day in Chandigarh

चंडीगढ़ में BBMB ने स्वतंत्रता दिवस मनाया; हर्षोउल्लास के साथ लगे भारत माता की जय के नारे

BBMB Celebrates Independence Day in Chandigarh

BBMB Celebrates Independence Day

BBMB Celebrates Independence Day: चंडीगढ़ में BBMB ने हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। बीबीएमबी के प्रत्येक परियोजना स्थेलों, उपकेन्द्रों और विद्युत घरों पर इस ऐतिहासिक दिन को एक साथ मनाया गया। बीबीएमबी अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बीबीएमबी कर्मचारियों और जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी अपने पूर्वजों के सिद्धांतों का पालन करेगा और एक ट्रेंडसेटर बना रहेगा।

वहीं जुनेजा ने कहा कि भारत ने आजादी के बाद एक लंबा सफर तय किया है और एक राष्ट्र के रूप में हमने जो हासिल किया है उसे हम संजोकर रखेंगे। बीबीएमबी हमेशा से भारत की प्रगति का शिखर रहा है और भविष्य में भी ऐसा ही जारी रहेगा। बीबीएमबी हाइड्रो और सोलर क्षेत्र में अपनी आगामी परियोजनाओं के साथ देश की नवीकरणीय क्षमता को बढ़ाएगा। इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने और देश के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बीबीएमबी राष्ट्र के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता और भविष्य में भी ऐसा करने की इच्छा रखता है।