BBMB Celebrated International Yoga Day 2023

BBMB ने डॉ बलजीत के प्रशिक्षण में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

BBMB Celebrated International Yoga Day 2023

BBMB Celebrated International Yoga Day 2023

चंडीगढ़ : 22 जून, 2023 : (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश):: 

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने 21 जून, 2023 को अपने विभिन्न परियोजना स्थलों पर योग सत्रों का आयोजन करके बड़े उत्साह के साथ 9वा अतंराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।  
बी बी एम् बी रेस्ट हाउस, सेक्टर 35-बी, चंडीगढ़ में प्रख्यात योग प्रशिक्षक डॉ बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में एक योग सत्र आयोजन किया गया, जिसमें के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष BBMB श्री संजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि "योग न केवल किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है, बल्कि यह उनके मानसिक व् आध्यात्मिक हित को भी संतुलित करता है।  उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय "वसुधैव कटुम्ब्कम" यानि एक विश्व एक परिवार के रूप में सभी के लिए योग।  उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग लोगों को जोड़ने और एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम है।