Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में बंपर छुट्टियां, पहले ही देख लीजिये बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में बंपर छुट्टियां, कहीं रुक न जाए आपका काम, इसलिए पहले ही देख लीजिये बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2022

Bank Holidays in October 2022

Bank Holidays in October 2022 : देश में नवरात्री शुरू होने के साथ त्योहारों का सीजन (Festive Season) भी शुरू हो गया है| वहीं अक्टूबर के महीने में तो त्योहारों की भरमार है| मतलब, इस महीने एक के बाद एक लगातार त्योहार आएंगे| जिनमें दशहरा, करवाचौथ और दिवाली (Diwali) जैसे कई बड़े त्योहार भी शामिल हैं| अब जब त्योहार हैं तो जाहिर सी बात है कि उन त्योहारों की छुट्टियां (Holidays in October 2022) भी होंगी|

इसलिए आज हम आपको बैंक में रहने वाली छुट्टियों (Bank Holidays October 2022) को लेकर पहले से अलर्ट कर दे रहे हैं| ताकि अगर आप अक्टूबर महीने में अपना कोई बैंक काम निपटाने के लिए बैठे हैं तो आपको घर से निकलने से पहले ही यह पता चल जाए कि कब बैंक बंद हैं और कब खुले हैं? और आप बैंक से संबंधित अपना कोई भी जरुरी काम समय रहते निपटा पाएं|

बतादें कि, अक्टूबर के महीने (October 2022 Bank Holidays) में बैंक कुल 21 दिन बंद रहेंगे| बैंक की इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियाँ भी शामिल हैं| इसके अलावा बैंकों में होने वाली इन 21 छुट्टियों में कई छुट्टियाँ ऐसी भी होंगी जो रीजनल होंगी यानि बैंक के संबंधित इलाकों पर निर्भर करेंगी|

एटीएम व ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान भी बैंक की एटीएम सेवा चालू रहती है| लेकिन कई बार लोगों को एटीएम में  कैश की किल्लत का सामना करना पड़ जाता है| ऐसे में सुविधा उन लोगों के लिए है जो बैंक से संबंधित ऑनलाइन (Online Banking) लेन-देन करते हैं| इसलिए त्योहारी सीजन में भले ही बैंक बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (Online Mode) में पूरे कर सकते हैं| ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपबल्ध रहेगी|

आइए देखते हैं कि अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं?

  • 1 अक्टूबर 2022 : बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती- इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं, लेकिन अबकी बार रविवार भी साथ पड़ गया और रविवार को तो वैसे भी हर जगह बैंकों में छुट्टी होती है|
  • 3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा(नवमी) के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।