बागेश्वर सरकार भयंकर गुस्से में आए, VIDEO; हजारों की भीड़ में हैरान करने वाली घटना, पत्रकार को हक्का-बक्का कर दिया

बागेश्वर सरकार भयंकर गुस्से में आए, VIDEO; हजारों की भीड़ में हैरान करने वाली घटना, पत्रकार को हक्का-बक्का कर दिया

Bageshwar Dham Sarkar News

Bageshwar Dham Sarkar News: बागेश्वर धाम वाले बाबा, बागेश्वर बाबा, बागेश्वर महाराज और बागेश्वर सरकार... कुछ ऐसे नामों से विख्यात पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बेहद प्रसिद्ध तो पहले से ही हैं लेकिन इन दिनों वह कुछ अलग वजहों से सुर्खियों में चल रहे हैं।

दरअसल, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है। यह विवाद तबसे छिड़ा जबसे वह महाराष्ट्र के नागपुर से भागवत कथा करके लौटे। इस विवाद के बाद उन्हें पाखंडी और अन्धविश्वास फैलाने वाला बताया जाने लगा। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेके मीडिया तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर गहन चर्चा शुरू हो गई। मीडिया वालों ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर कई बड़ी कवरेज कीं। उन्हें टटोला और उनके इंटरव्यू लिए और उनसे उनकी सिद्ध शक्तियों का सबूत मांगा गया और इस बीच अब पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया के एक बड़े पत्रकार को हक्का-बक्का करके रख दिया है। हजारों लोगों की भीड़ और मीडिया के तमाम पत्रकारों के बीच इस पत्रकार के साथ क्या हुआ? वीडियो देखिए

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का नागपुर विवाद

बताया जाता है कि, नागपुर में उन्हें चुनौती दी गई कि वे जो दिव्य दरबार लगाते हैं और इस दौरन लोगों को अपनी सिद्ध शक्तियों का आभास कराने पर मजबूर करते हैं तो वही सब वह यहां करके दिखाएं। उनसे जो बताने को कहा जाएगा। वो वह बताकर दिखाएं। बतादें कि, नागपुर में मिली इसी चुनौती के बाद से ही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लोगों के साथ मीडिया की भी नजरों में चढ़ गए। साथ ही सोशल मीडिया पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों और विरोध करने वाले लोगों में अलग खींचतान शुरू हो गई।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने क्या कहा?

हालांकि, नागपुर की चुनौती पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने 7 दिन तक वहां पर भागवत कथा की और इस बीच दरबार भी लगाया। इस दौरान उन्हें चुनौती क्यों नहीं दी गई। बाद में कहते हैं कि बागेश्वर सरकार भाग गए। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सब गलत है। वे नागपुर 7 दिन के लिए ही गए थे और इसके बाद उन्हें फ़ौरन लौटना था।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगा रहे दरबार, बोले- आ जाओ

पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस समय छत्तीसगढ़ के रायपुर में भागवत कथा करने पहुंचे हुए हैं और यहां दिव्य दरबार भी लगा रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर विवाद पर चैलेंज दिया है कि जिसे भी आना है वो रायपुर आ जाए और जो चुनौती देना चाहे। दे दे।

नोट: अर्थ प्रकाश किसी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है। साथ ही किसी की आस्था को भी ठेस पहुंचाना हमारा मकसद नहीं है....